आवश्यक- अक्षय नवमी के अवसर पर महिलाओं ने की आंवला वृक्ष की पूजा
फोटो- 17 केएटी- 19 संवाद सूत्र, बारसोई, (कटिहार) : अक्षय नवमी के मौके पर महिलाओं ने अ
फोटो- 17 केएटी- 19
संवाद सूत्र, बारसोई, (कटिहार) : अक्षय नवमी के मौके पर महिलाओं ने आंवला वृक्ष की पूजा अर्चना की। इस अवसर पर महिलाओं ने आंवला वृक्ष को रक्षा सूत्र बांधा। पूजा के बाद महिलाओं ने वहीं बैठ भोजन भी पकाया। तत्पश्चात भगवान और ब्राह्मण को भोग लगाने के उपरांत स्वयं भी पारण किया। बारसोई नगर पंचायत मुख्यालय स्थित विष्णु धर्म ठाकुरबाड़ी के पुजारी आचार्य रमेश पांडे ने बताया कि यह पर्व कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को मनाया जाता है। इस पर्व से मोक्ष की प्राप्ति होती है। उन्होंने बताया कि आंवला का वृक्ष भगवान विष्णु को बहुत ही प्रिय है इसीलिए आंवले के वृक्ष के नीचे भोग बनाकर चढ़ाने का विशेष महत्व है। साथ ही अक्षय नवमी के अवसर पर दान करने का भी बहुत अधिक महत्व है। ऐसी मान्यता है कि नवमी तिथि को दान करने से जो पुण्य अर्जित होता है, वह अक्षय होता है। उस पुण्य का कभी नाश नहीं होता। यह भी मान्यता है कि इस दिन का किया हुआ पाप भी अक्षय हो जाता है। इसलिए मनुष्य को पाप कर्म से बचना चाहिए।