मनरेगा योजना में जेसीबी का उपयोग पर ग्रामीणों में आक्रोश
संवाद सूत्र, मनसाही (कटिहार) : प्रखंड क्षेत्र में मनरेगा योजना के तहत किए जा रहे काम में
संवाद सूत्र, मनसाही (कटिहार) : प्रखंड क्षेत्र में मनरेगा योजना के तहत किए जा रहे काम में मनरेगा कर्मियों की मनमानी से ग्रामीणों में आक्रोश है। प्रखंड के साहेबनगर पंचायत अंतर्गत वार्ड नंबर 10 के विशनपुर गांव के प्राथमिक विद्यालय परिसर में ट्रैक्टर से मिट्टी भराई का कार्य किया जा रहा है। लेकिन कार्यस्थल पर पीआरएस व मनरेगाकर्मी मौजूद नहीं रहते हैं। कार्यस्थल पर प्राक्कलन से संबंधित बोर्ड भी नहीं लगाया गया है। नियम के मुताबिक कार्य प्रारंभ होने के पूर्व प्राक्कलन संबंधी बोर्ड आम सूचना के लिए लगाया जाना आवश्यक है। मनरेगा योजना के तहत मिट्टी भराई कार्य मनरेगा मजदूरों द्वारा किया जाना है। लेकिन जेसीबी मशीन से मिट्टी भराई का काम किया जा रहा है। कार्यस्थल पर मनरेगा मजदूरों से काम नहीं लिया जा रहा है। मनरेगा के तहत प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों में चल रहे कार्य में धांधली बरत सरकारी राशि का गबन किए जाने की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता है। इस संबंध में पीआरएस ने कुछ भी बताने से इंकार किया।