समाजसेवी के निधन पर जताया शोक
संवाद सूत्र मनसाही (कटिहार) : प्रखंड क्षेत्र के 106 वर्षीय समाजसेवी ठाकुर प्रसाद मंडल के निधन
संवाद सूत्र मनसाही (कटिहार) : प्रखंड क्षेत्र के 106 वर्षीय समाजसेवी ठाकुर प्रसाद मंडल के निधन पर क्षेत्र में शोक की नहर दौड़ गई। उन्होंने अपने जीवनकाल में समाजहित के लिए सदैव कार्य किया है। साथ ही उन्होंने विद्यालय निर्माण के लिए अपनी बहुमूल्य जमीन दान दी थी। लोगों ने उनके निधन को समाज के लिए अपूरणीय क्षति बताया। उनके निधन पर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अर¨बद कुमार सिन्हा, बीआरपी जगदीपन प्रसाद ¨सह, मरंगी संकुल समन्यवयक ऋषि कुमार मंडल, मोहनपुर संकुल समन्यवयक कुमार शेखर, प्रधानध्यापक सरोज कुमारी, सहायक शिक्षक अरुण कुमार पासवान, मुगले आजम एवं शिक्षा समिति के अध्यक्ष इजहार आलम, सचिव गंगा देवी, रामविलास मंडल, सुरेश मंडल, संजय मंडल आदि ने गहरी संवेदना व्यक्त की है।