26 नवंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे ग्रामीण विकास पदाधिकारी
संवाद सूत्र, बारसोई (कटिहार) : मांगों के समर्थन में विभिन्न प्रखंडों में कार्यरत ग्रामीण विक
संवाद सूत्र, बारसोई (कटिहार) : मांगों के समर्थन में विभिन्न प्रखंडों में कार्यरत ग्रामीण विकास पदाधिकारी 26 नवंबर से सामूहिक हड़ताल रहेंगे। इस संबंध में बारसोई प्रखंड विकास पदाधिकारी जियाउल हक ने बताया कि ग्रामीण विकास सेवा संघ के आह्वान पर सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी 26 नवंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे। उन्होंने बताया कि पूर्व में 25 अक्टूबर को बिहार ग्रामीण विकास सेवा के सेवा संवर्ग एवं वेतन विसंगति सुधार हेतु मुख्य सचिव बिहार सरकार तथा सचिव ग्रामीण विकास विभाग को पत्र लिखकर सुधार करने की मांग की गई थी। लेकिन इस दिशा में पहल नहीं होने पर 11 नवंबर को विभाग के कार्यालय से फिर पत्राचार किया गया, लेकिन इस दिशा में पहल नहीं होने पर संगठन के दिशा निर्देश पर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया गया है। बताया कि अगर 25 नवंबर तक मांगें पूरी नहीं होती तो 26 नवंबर से पदाधिकारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे।