Move to Jagran APP

Kaimoor News: सुपरवाइजर पद पर बहाली नहीं होने से युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास

प्रखंड कार्यालय पर बुधवार को लगभग 11.30 बजे एक युवक ने शरीर पर पेट्रोल छिड़ककर आत्मदाह का प्रयास किया। युवक बिउरी पंचायत के शिव गांव निवासी बृजेश ठाकुर बताया जाता है। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चांद ले गई।

By Ravindra Nath BajpaiEdited By: Published: Wed, 28 Sep 2022 10:08 PM (IST)Updated: Thu, 29 Sep 2022 04:28 AM (IST)
Kaimoor News: सुपरवाइजर पद पर बहाली नहीं होने से युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास
सुपरवाइजर पद पर बहाली नहीं होने से युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास।

चांद, जागरण संवाददाता। प्रखंड कार्यालय पर बुधवार को लगभग 11.30 बजे एक युवक ने शरीर पर पेट्रोल छिड़ककर आत्मदाह का प्रयास किया। युवक बिउरी पंचायत के शिव गांव निवासी बृजेश ठाकुर बताया जाता है। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चांद ले गई। जहां उसका इलाज चल रहा है। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा. संजय कुमार ने कहा कि युवक अब ठीक है। 

loksabha election banner

मिली जानकारी के अनुसार बृजेश ठाकुर स्वच्छता अभियान में स्वच्छाग्रही के पद पर कार्य कर चुका है। गोंई पंचायत में स्वच्छता अभियान पार्ट 2 के लिए सुपरवाइजर पद पर चयन के लिए उसको आश्वासन दिया गया था। बाद में उसे पता चला कि उसका चयन नहीं किया जा रहा है।

नौकरी के लिए मांगे गए थे 50 हजार रुपये

जिसके चलते उसने आत्मदाह का प्रयास किया। उसके भाई दिनेश ठाकुर ने कहा कि सुपरवाइजर पद पर चयन करने के लिए 50 हजार रुपये मांगे जा रहे थे। इसको लेकर वह बहुत परेशान रह रहा था। पैसे का इंतजाम नहीं होते देख उसने यह कदम उठाया होगा।

बता दें कि बुधवार को उसने वीडियो वायरल कर प्रखंड मुख्यालय पर आत्मदाह करने की चेतावनी दी थी। वायरल वीडियो में उसने मौत होने पर मुखिया एवं स्वच्छता अभियान के प्रखंड समन्वयक को जिम्मेदार ठहराया था। इसके बाद प्रशासनिक अधिकारियों एवं पुलिस में हड़कंप मच गया।

पेट्रोल डाल कर जलाने की कोशिश

बीडीओ शशिभूषण साहू थाना प्रभारी सचिन कुमार ने युवक से संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। पुलिस उसको गिरफ्तार करने उसके घर गई। वह घर पर नहीं मिला। पुलिस प्रखंड मुख्यालय पर पहले से मौजूद थी। दोपहर 11:30 बजे प्रखंड मुख्यालय पहुंचा और पेट्रोल शरीर पर डालने लगा। तब तक पुलिस ने उसे दबोच लिया। इस दौरान उसके मुंह में पेट्रोल चला गया। इससे वह मौके पर ही बेहोश हो गया। वह सुबह से कुछ खाया भी नहीं था।

इस संबंध में बीडीओ शशिभूषण साहू ने कहा कि आत्मदाह करने की कोई सूचना नहीं थी। वायरल वीडियो से जानकारी मिली। बीडीओ ने उसके भाई के द्वारा लगाए जा रहे आरोप पर जांच करने की बात कही। उधर स्वच्छता अभियान के प्रखंड समन्वयक संतोष कुमार ने सभी आरोप बेबुनियाद बताया है। कहा कि स्वच्छता सुपरवाइजर एवं सफाई कर्मियों एवं आदि का चयन ग्राम सभा में ग्राम पंचायत के द्वारा किया जाता है।

घर पर तैनात पुलिस

चयन प्रक्रिया में किसी भी प्रखंड कार्यालय या अधिकारियों की कोई भूमिका नहीं है। थानाध्यक्ष सचिन कुमार ने कहा कि पुलिस को जैसे ही वीडियो की जानकारी मिली उसे गिरफ्तार करने के लिए पुलिस को घर भेजा गया। घर पर नहीं मिलने के बाद आत्मदाह करने से रोकने के लिए प्रखंड मुख्यालय पर पुलिस को तैनात कर दिया गया। जैसे ही युवक प्रखंड मुख्यालय पर पहुंचा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अभिरक्षा में उसका इलाज कराया जा रहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.