सामग्री लेकर मतदान केंद्रों पर रवाना हुए कर्मी
संवाद सूत्र भगवानपुर पैक्स चुनाव के दूसरे चरण का मतदान संपन्न कराने के लिए निर्वाचन पदाधिकारी बीडीओ मयं
By JagranEdited By: Published: Tue, 10 Dec 2019 05:28 PM (IST)Updated: Tue, 10 Dec 2019 05:28 PM (IST)
पैक्स चुनाव के दूसरे चरण का मतदान संपन्न कराने के लिए निर्वाचन पदाधिकारी बीडीओ मयंक कुमार सिंह ने मतदान से संबंधित सभी सामग्री को कर्मियों के बीच वितरण करवाया। साथ ही कर्मियों को मतदान केंद्र के लिए रवाना किया। बीडीओ ने बताया कि सभी मतदान कर्मी शाम तक अपने-अपने मतदान केंद्र पर पहुंच जाएंगे। बुधवार की सुबह सात बजे से तीन बजे तक मतदान का कार्य होगा। उन्होंने कहा कि अगर किसी भी मतदान कर्मी को कोई असुविधा समझ में आए तो वे तत्काल संपर्क करेंगे। तुरंत उनको मार्गदर्शन दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रखंड में 22 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। एक मतदान केंद्र पर चार कर्मी नियुक्त किए गए हैं। कुछ कर्मियों को रिजर्व में भी रखा गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें