Move to Jagran APP

सीएए पर फैले भ्रम को दूर करने गांव में जाएं कार्यकर्ता

जासं भभुआ नगर में स्थित परिसदन में मंगलवार को भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष मनोज जायसवाल ने की। बैठक में मुख्य रूप से संगठन मंत्री नागेंद्र जी उपस्थित थे। बैठक में संगठन मंत्री ने कहा कि सीएए पर जो भ्रम फैलाने की कोशिश की जा रही है उसे दूर करने के लिए कार्यकर्ता गांव तक जाएं। इस

By JagranEdited By: Published: Tue, 28 Jan 2020 04:26 PM (IST)Updated: Tue, 28 Jan 2020 04:26 PM (IST)
सीएए पर फैले भ्रम को दूर करने गांव में जाएं कार्यकर्ता
सीएए पर फैले भ्रम को दूर करने गांव में जाएं कार्यकर्ता

नगर में स्थित परिसदन में मंगलवार को भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष मनोज जायसवाल ने की। बैठक में मुख्य रूप से संगठन मंत्री नागेंद्र जी उपस्थित थे। बैठक में संगठन मंत्री ने कहा कि सीएए पर जो भ्रम फैलाने की कोशिश की जा रही है उसे दूर करने के लिए कार्यकर्ता गांव तक जाएं। इसके अलावा बैठक में बूथ तक संगठन की मजबूती पर बल दिया गया। बैठक में विधायक निरंजन राम, रिकी रानी पांडेय, एमएलसी संतोष कुमार सिंह आदि ने कहा कि बूथ मजबूत करना हमारी जिम्मेदारी है। संगठन को मजबूत करने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को सीएए का समर्थन करना है। बैठक में ओमप्रकाश पांडेय, संतोष खरवार, खेदु राम, प्रकाश चंद्र जायसवाल, संतोष सिंह, चंद्रभान सिंह पटेल, गिरजा शंकर तिवारी, आयुष्मान सिंह, सभी मंडल अध्यक्ष सहित काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.