चाकू के हमला से महिला गंभीर रूप से घायल, रेफर
जिले के सोनहन थाना क्षेत्र के सिलौटा गांव निवासी केशव प्रसाद की 45 वर्षीय पत्नी लखपतिया देवी क
जिले के सोनहन थाना क्षेत्र के सिलौटा गांव निवासी केशव प्रसाद की 45 वर्षीय पत्नी लखपतिया देवी को चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां से गंभीर स्थिति में उसे चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार लखपतिया देवी दिमागी संतुलन ठीक नहीं रहने के कारण दवा खाती थी। आस पास के पड़ोस में भूतप्रेत के चक्कर में मंगलवार की रात बकझक हो गई। पड़ोस में रहने वाली किसी महिला ने लखपितया देवी को चाकू से हमला कर दिया। जिससे उसकी गर्दन में गंभीर चोट लग गई। उनके पति केशव प्रसाद को भी ईंट से मार कर घायल कर दिया गया। दोनों घायलों को ग्रामीणों के सहयोग से सदर अस्पताल भभुआ लाया गया।। अस्पताल से केशव के इलाज के दौरान माथा पर चाट टांका लगा तथा उनकी पत्नी लखपतिया देवी को प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए बनारस रेफर कर दिया गया। बता दें घटना के समय लखपतिया देवी के दोनों लड़के नहीं थे। वे मुंबई में काम करते हैं। घर में सिर्फ पति-पत्नी ही थे।