महिला को खाट में बांध बदमाशों ने ट्रैक्टर में लगाई आग
स्थानीय थाना क्षेत्र के ओरगांव गांव में शुक्रवार की रात बदमाशों ने एक महिला को खाट में बा
स्थानीय थाना क्षेत्र के ओरगांव गांव में शुक्रवार की रात बदमाशों ने एक महिला को खाट में बांध कर उसके दरवाजे पर खड़े ट्रैक्टर में आग लगा दी। महिला द्वारा शोर मचाने पर पहुंचे गांव के लोगों ने किसी तरह आग बुझाई। उसने भगवानपुर थाने को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की तहकीकात की। मिली जानकारी के अनुसार गांव के सूर्या सिंह की पत्नी कंचन देवी अपने घर के दरवाजे पर सोई थी। गांव में एक नवयुवक की मौत होने पर घर के सभी लोग श्मशान पर गए थे। इसी दौरान दो बदमाश आए और कंचन देवी को उसी खाट पर बांध दिए जिस पर वह सोई थी। इसके बाद दरवाजे पर खड़े ट्रैक्टर में आग लगा दी। यह देख कंचन देवी ने हल्ला किया। हल्ला सुन कर गांव के लोग पहुंचे तो ट्रैक्टर में लगी आग को बुझाया। तब उन्होंने भगवानपुर थाना को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की पुरी जानकारी ली। वहीं महिला ने थाना में आवेदन देकर गांव के बबलू सिंह यादव व अíजत यादव पर खाट पर बांध कर ट्रैक्टर में आग लगाने का आरोप लगाया है। थानाध्यक्ष राकेश कुमार रौशन ने कहा कि महिला ने आवेदन दिया है। पहले जांच कराई जा रही है। मामले की सत्यता के बारे पता चलने पर ही प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।