मजबूत संगठन से होगी स्टेशन मास्टरों के हितों की रक्षा
संवाद सहयोगी मोहनियां: गया मुगलसराय रेलखंड पर अवस्थित भभुआ रोड स्टेशन के सभागार में शि
संवाद सहयोगी मोहनियां: गया मुगलसराय रेलखंड पर अवस्थित भभुआ रोड स्टेशन के सभागार में शनिवार को आल इंडिया स्टेशन मास्टर्स एसोसिएशन मुगलसराय मंडल का वार्षिक महासम्मेलन संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता भभुआ रोड स्टेशन के एस एस सरोज रंजन ¨सह और संचालन मनोज कुमार ने किया। महा सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रुप में एस्मा के जोनल सचिव प्रमोद कुमार मौजूद रहे। इस मौके पर मुगलसराय मंडल के सभी स्टेशन मास्टर उपस्थित रहे। जोनल सचिव ने अपने संबोधन में कहा कि स्टेशन मास्टरों के हितों की रक्षा के लिए ऑल इंडिया स्टेशन मास्टर्स एसोसिएशन का गठन किया गया है। इस संगठन के लिए स्टेशन मास्टरों का हित सर्वोपरि है। जब तक संगठन मजबूत नहीं होगा तब तक अपनी बातों को पदाधिकारियों व मंत्रालय तक नहीं पहुंचाई जा सकता। सभी स्टेशन मास्टर एकजुट होकर संगठन को मजबूत बनाने में सहयोग करें। किसी भी संगठन को चलाने के लिए उसकी आर्थिक स्थिति मजबूत होनी चाहिए। सभी स्टेशन मास्टर एस्मा का सदस्य बनकर संगठन की मजबूती में अपना योगदान दें। स्टेशन मास्टर को स्टेशन में 24 घंटे विपरीत परिस्थितियों में कार्य करना पड़ता है। कुछ ऐसे भी स्टेशन हैं जहां सुरक्षा का प्रबंध नहीं है। ऐसे में जान जोखिम में डालकर काम करना पड़ता है। एस्मा एक परिवार की तरह है। जिसके सभी स्टेशन मास्टर सदस्य हैं। संगठन सब के मान सम्मान के साथ सभी सदस्यों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है। जिस स्टेशन मास्टर को कोई परेशानी होती है वे एस्मा को नि:संकोच जानकारी दें। सभी सदस्य मिलकर समस्या का समाधान करेंगे। स्टेशन मास्टरों के मांगों को लेकर संगठन काफी गंभीर है। इससे मंडल व जोन के पदाधिकारियों के साथ साथ रेल मंत्रालय के पदाधिकारियों को अवगत कराया गया है।एस्मा का महा सम्मेलन का मोहनियां स्थित भभुआ रोड स्टेशन परिसर में आयोजन हुआ है यह बहुत खुशी की बात है। जिसमें काफी संख्या में मंडल के स्टेशन मास्टर उपस्थित हुए हैं। यह संगठन की मजबूती में मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा कि प्रत्येक पैनल स्टेशन में दो स्टेशन मास्टर की नियुक्ति होनी चाहिए। अन्य वक्ताओं ने जोनल सचिव प्रमोद कुमार द्वारा संगठन के लिए किए जाने वाले कार्यों की मुक्त कंठ से सराहना की। सभी स्टेशन मास्टरों ने उनमें विश्वास व्यक्त करते हुए उनका हाथ मजबूत करने का संकल्प लिया।