Move to Jagran APP

दस हजार से अधिक पौधे लगाएगा मनरेगा विभाग

संवाद सहयोगी, भभुआ: मनरेगा विभाग से इस साल भभुआ प्रखंड में दस हजार से अधिक पौधे लगाने का लक्ष्य रखा

By JagranEdited By: Published: Fri, 22 Jun 2018 05:40 PM (IST)Updated: Fri, 22 Jun 2018 05:40 PM (IST)
दस हजार से अधिक पौधे लगाएगा मनरेगा विभाग
दस हजार से अधिक पौधे लगाएगा मनरेगा विभाग

संवाद सहयोगी, भभुआ: मनरेगा विभाग से इस साल भभुआ प्रखंड में दस हजार से अधिक पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। जिसमें हर पंचायत से मांग के अनुरूप पौधारोपण कराया जाएगा। वहीं लगाए गए पौधों की सुरक्षा के लिए वनपोषक को भी रखा गया है। इसके अलावा पौधों को ¨सचाई करने के लिए विभाग के द्वारा चापाकल भी लगवाए जाएंगे। जिससे गर्मी व अन्य मौसम में भी पौधों की ¨सचाई की जा सके। मनरेगा कार्यक्रम पदाधिकारी गौरव कुमार ने बताया की इस साल पौधों की संख्या में बढ़ोतरी करनी है। वहीं उन्होंने बताया की बरसात होते ही पौधारोपण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। इसके लिए पूर्व में ही नर्सरी तैयार की जा चुकी है। उन्होंने बताया की पिछले साल प्रखंड क्षेत्र में कुल 12 हजार पौधारोपण किया गया था। जिसमें से लगभग 75 प्रतिशत पौधे अभी तक जीवित हैं। उन्होंने बताया की भभुआ प्रखंड के सभी पंचायतों को मिलाकर कुल 60 यूनिट पौधा लगाया गया था। जिसमें 55 सार्वजनिक व पांच यूनिट पौधा लगाया गया था। बता दें की एक यूनिट में दो सौ पौधा लगाया जाता है। उन्होंने बताया की ये पौधे नहर के किनारे, सड़क के किनारे, सरकारी स्थलों पर लगाया जाएगा। मनरेगा पीओ ने बताया की एक यूनिट में दो वनपोषक लगाए जाएंगे। जो पौधों की सुरक्षा करेंगे। उन्होंने बताया की एक वनपोषक को 1400 रुपये का मानदेय दिया जाता है। उन्होंने बताया की पौधों की ¨सचाई करने के लिए बो¨रग करके चापाकल लगाया जाता है। जिसमें करीब 15 हजार से लेकर 20 हजार तक का खर्च आता है। उन्होंने बताया की अगर कोई भी पौधों को क्षति पहुंचाता है तो उस पर पीआरएस व मुखिया के द्वारा प्राथमिकी दर्ज कराई जा सकती है या इस मामले को वन विभाग भी संज्ञान में ले सकता है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.