Move to Jagran APP

मकान की दीवार गिरने से मलबे में दबकर वार्ड सदस्य की मौत

प्रखंड के कुछिला थाना क्षेत्र के मुखरांव गांव में रविवार की रात मकान की गिरी दीवार के मलबे में दबकर में वार्ड सदस्य की मौत हो गई। मृतक मुंखरांव गांव निवासी वार्ड दस के वार्ड सदस्य रामप्रसाद राम बताया जाता है। मौके पर जुटे लोगों ने मलबे में दबे वार्ड सदस्य को निकालने का तत्काल प्रयास किया। लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका।

By JagranEdited By: Published: Mon, 30 Sep 2019 11:45 PM (IST)Updated: Tue, 01 Oct 2019 06:30 AM (IST)
मकान की दीवार गिरने से मलबे में दबकर वार्ड सदस्य की मौत
मकान की दीवार गिरने से मलबे में दबकर वार्ड सदस्य की मौत

प्रखंड के कुछिला थाना क्षेत्र के मुखरांव गांव में रविवार की रात मकान की गिरी दीवार के मलबे में दबकर में वार्ड सदस्य की मौत हो गई। मृतक मुंखरांव गांव निवासी वार्ड दस के वार्ड सदस्य रामप्रसाद राम बताया जाता है। मौके पर जुटे लोगों ने मलबे में दबे वार्ड सदस्य को निकालने का तत्काल प्रयास किया। लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका।

loksabha election banner

प्राप्त जानकारी के अनुसार, वार्ड नंबर दस के वार्ड सदस्य अपने घर में स्थित फूस निर्मित मड़ई में सोए थे। इसी दौरान रात करीब तीन बजे उनके घर के बगल की घर की मिट्टी दीवार उनके मड़ई पर गिर पड़ी। जिसमें वे दब गए। उनके चिल्लाने पर आसपास के लोग व परिजन जुटे तथा मलबे को हटाने में लग गए।

काफी मशक्कत के बाद मलबे में दबे वार्ड सदस्य को निकाला गया। लेकिन उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो चुकी थी। घटना की खबर सुनते ही वार्ड सदस्य के दरवाजे पर लोगों की भीड़ लग गई। परिवार के सदस्यों के रोने से माहौल गमगीन हो गया। उनकी पत्नी व बच्चे दहाड़ मारकर रोने लगे। पंचायत के सरपंच पति बैंकट रमण ने घटना की सूचना कुछिला थाने को दी। मौके पर पहुंचे कुछिला थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष बीएन बैठा ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भभुआ भेज दिया।

बता दें कि बीते तीन दिन से लगातार हो रही बारिश में प्रखंड क्षेत्र के कई मिट्टी के घर गिरे हैं, लेकिन अन्य जगह कोई नुकसान की सूचना नहीं है। नुआंव प्रखंड में यह पहली घटना है जब दीवार गिरने से किसी की मौत हुई है। इस घटना से गांव में जिन लोगों का मकान मिट्टी या फूस का है वह डरे हुए हैं। बारिश रुकने के बाद कई गांव में लोगों को अपने कच्चे मकान की मरम्मत कराते हुए देखा गया। लोगों में घर गिरने का डर सता रहा है। वहीं बारिश रुकने के बाद जिन लोगों का पक्का मकान है वह भी सफाई आदि का कार्य करने में लग गए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.