Move to Jagran APP

सीमा के पेंच में फंसा वार्ड 13 के कई हिस्सों का विकास

नगर के वार्ड 13 का कई क्षेत्र पंचायत व नगर परिषद की सीमा के पेंच में विकास से वंचित हैं।

By JagranEdited By: Published: Sun, 10 Feb 2019 10:47 PM (IST)Updated: Sun, 10 Feb 2019 10:47 PM (IST)
सीमा के पेंच में फंसा वार्ड 13 के कई हिस्सों का विकास
सीमा के पेंच में फंसा वार्ड 13 के कई हिस्सों का विकास

नगर के वार्ड 13 का कई क्षेत्र पंचायत व नगर परिषद की सीमा के पेंच में विकास से वंचित हैं। इसके चलते नगर के वार्ड 13 की स्थिति अब भी नहीं सुधरी है। गलियों में जलजमाव, नालियों का जाम होना आम बात है। नगर की चर्चित गली पोस्ट ऑफिस में प्रवेश करने के बाद समस्याओं से जूझना इस वार्ड के लोगों की आदत बन गई है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि वर्तमान वार्ड पार्षद दूसरी बार और उनकी पत्नी भी दो बार इस वार्ड की कमान संभाल चुकी है। इसके बावजूद भी अब तक सीमा का पेंच सुलझ नहीं सका। इसके पीछे जो भी वजह हो लेकिन इस क्षेत्र के लोग वार्ड पार्षद के ऊपर यही आरोप लगा रहें हैं कि इन क्षेत्रों के विकास में वार्ड पार्षद रुचि नहीं ले रहें हैं। वार्ड के लोग वार्ड पार्षद पर जो भी आरोप लगाएं लेकिन उनके सामने समस्याएं तो गंभीर हैं हीं। पोस्टआफिस गली के अंदर नालियों के ऊपर लगाए गए ढक्कन नालियों में ही धंस गए हैं और पानी उसके ऊपर बह रहा है। जिससे आने - जाने वाले लोगों को पानी से होकर ही आना जाना पड़ रहा है। इसके बाद गली का निर्माण भी नहीं हुआ है। यह रास्ता वार्ड सात में निकल जाता है। लेकिन दोनों वार्ड के पार्षद इस गली के निर्माण की तरफ पहल नहीं कर रहें हैं। जिसके चलते लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।

loksabha election banner

क्या कहते हैं लोग -

फोटो नंबर- 05

मुन्ना दुबे - वार्ड 13 में रहने वाले मुन्ना दुबे ने बताया कि गली-नाली का हाल काफी खराब है। गलियों में हमेशा जलजमाव रहता है। जिसके चलते लोगों को घर से निकलने में भी परेशानी हो रही है।

फोटो नंबर- 06

मृत्युंजय दुबे- गली व नाली का निर्माण नहीं होने से घर के बाहर हमेशा जलजमाव की स्थिति बनी रहती है। घरों से निकलने वाला गंदा पानी भी गलियों में जमा होता है। जिसकी दुर्गंध से घर में बैठना भी मुश्किल हो रहा है।

फोटो नंबर- 07

संजय दुबे - अब तक कई गलियों का निर्माण सीमा के पेंच में नहीं हो सका। इस समस्या को दूर कराने की कोई पहल भी नहीं की जा रही है। जिसके चलते अब समस्या और गंभीर होते जा रही है।

क्या कहते हैं पार्षद -

फोटो नंबर- 08

वार्ड 13 में चार गलियों का निर्माण कराया गया है। जिस पर कुल छह लाख रुपये खर्च किए गए हैं। वार्ड में 30 लाइट लगाई गई है। नल जल योजना के तहत कार्य पूर्ण होने को है। 250 घरों तक पाइप पहुंच गया है। कुछ दिनों बाद नाला का निर्माण कराया जाएगा। एकता चौक के पास स्थित क्षेत्र में सामुदायिक भवन के सुंदरीकरण का कार्य कराया जाएगा। जिन क्षेत्रों में नाली व गली का निर्माण नहीं हुआ है उनके बारे में वार्ड पार्षद ने कहा कि वह सीवों पंचायत में हैं। इसके चलते उनका कार्य नहीं कराया जा सका। वार्ड की स्थिति -

आबादी - 18 सौ

कॉलेज - नहीं

स्कूल - नहीं

आंगनबाड़ी केंद्र - एक

जविप्र दुकान- 1

चापाकल - नहीं

सार्वजनिक शौचालय - नहीं


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.