बड़ौरा में आयोजित हुआ विजयादशमी उत्सव
प्रखंड के सांसद आदर्श ग्राम बड़ौरा में विजयादशमी उत्सव मनाया गया।
कैमूर। प्रखंड के सांसद आदर्श ग्राम बड़ौरा में विजयादशमी उत्सव मनाया गया। लोगों को संबोधित करते हुए आर एसएस के प्रांत प्रचारक रामनवमी ने कहा कि यह पर्व समरस्ता के भाव का बोध कराता है। अधर्म पर धर्म व असत्य पर सत्य के विजय के रुप में हम सब इस पर्व को मनाकर समाज में फैलने वाली कूरीतियों को दूर करते हैं। इस उत्सव को मनाने के लिए संघ इसलिए जोर दे रहा है ताकि हम सभी पूरी ताकत के साथ एक जूट होकर समाज में फैली बुराईयों को दूर कर सकें। उन्होंने उपस्थित लोगों से कहा कि भेदभाव मिटाकर समाज को एक साथ लेकर चलने की जरूरत है। आदमी को चरित्रवान होना चाहिए। विधायक अशोक कुमार ¨सह ने कहा कि भारतीय संस्कृति के विलुप्त हो रहे पर्व की महत्ता को बनाए रखने के लिए इस तरह की गोष्ठी होनी चाहिए। इस दौरान विश्वविद्यालय के डीन डा अरुण कांत ¨सह, मिथलेश राय, कन्हैया व धीरेन्द्र ने भी संबोधित किया। अध्यक्षता साहित्यकार जितेंद्र राठौर तथा संचालन रेलवे के कैप्टन जे पी ¨सह ने किया। इस मौके पर डॉ. अवध बिहारी ¨सह, डॉ. संतोष ¨सह , तरुण ¨सह, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी अभय ¨सह, डॉ. बीरेंद्र ¨सह, लल्लू ¨सह, दिनेश ¨सह, हरिहर ¨सह, बीरेन्द्र तिवारी, मंगल ¨सह, ललन ¨सह, ओम शिवा, अमिताभ ¨सह, चंदन ¨सह, शैलेन्द्र ¨सह, चन्द्रशेखर ¨सह सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता शामिल थे।