छह बाइक चालकों से 19 सौ रुपया जुर्माना वसूल
पेज तीन- संसू रामपुर प्रखंड के सोन उच्च स्तरीय नहर के बेलांव- चेनारी पथ पर काली मंदिर के समीप शनिवार को बेलांव थाना प्रभारी योगेश कुमार के नेतृत्व में दो पहिया वाहनसें का जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान दो पहिया वाहन चालकों
By JagranEdited By: Published: Sat, 07 Sep 2019 05:11 PM (IST)Updated: Sat, 07 Sep 2019 05:11 PM (IST)
कैमूर। प्रखंड के सोन उच्च स्तरीय नहर के बेलांव- चेनारी पथ पर काली मंदिर के समीप शनिवार को बेलांव थाना प्रभारी योगेश कुमार के नेतृत्व में दो पहिया वाहन सें का जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान दो पहिया वाहन चालकों का हेलमेट, डीएल, ट्रिपल लोडिग व अन्य कागजात की जांच की गई। इसके अभाव में वाहन चालकों का चालान काटा गया। जिसमें छह दो पहिया वाहन चालकों से 19 सौ रूपये वसूला गया। जांच अभियान की खबर फैलते ही बाइक चालकों में हड़कंप मच गया और कुछ ही समय में दो पहिया वाहन का आवागमन कम हो गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें