Move to Jagran APP

अज्ञात महिला के शव की हुई पहचान, पहुंचे परिजन

थाना क्षेत्र के उस्मान कोटि औखरा मुख्य पथ पर गुरुवार की शाम टेंपो पलटने से हुई दुर्घटना में मृत अज्ञात महिला की पहचान हो गई।

By JagranEdited By: Published: Fri, 11 Oct 2019 10:59 PM (IST)Updated: Fri, 11 Oct 2019 10:59 PM (IST)
अज्ञात महिला के शव की हुई पहचान, पहुंचे परिजन
अज्ञात महिला के शव की हुई पहचान, पहुंचे परिजन

थाना क्षेत्र के उस्मान कोटि औखरा मुख्य पथ पर गुरुवार की शाम टेंपो पलटने से हुई दुर्घटना में मृत अज्ञात महिला की पहचान हो गई। वह भभुआ थाना क्षेत्र के अकरी गांव निवासी गोविद गोंड की पत्नी लाखी देवी बताई गई है। बता दें कि गुरुवार शाम पांच बजे उस्मान कोटि मजार से इबादत कर लौट रहे लोगों से भरी टेंपो औखरा तीनमुहानी से पांच सौ मीटर पहले ही अनियंत्रित होकर पलट गई थी। जिसमें सात लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे। वहीं एक महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी। मृतक महिला की पहचान नहीं होने के कारण शव को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चैनपुर में ही रखा गया था।

loksabha election banner

इसी क्रम में गुरुवार की रात उस्मान कोटी मजार पर जाकर थाना प्रभारी के द्वारा जानकारी ली गई एवं वहां उपस्थित लोगों को कहा गया कि अगर कोई व्यक्ति किसी महिला को ढूंढते आए तो उसे थाना पर भेंजे। शुक्रवार सुबह अकरी गांव निवासी गोविद गोंड अपनी पत्नी को ढूंढते पहुंचे। जहां स्थानीय लोगों के द्वारा चैनपुर थाना भेजा गया। इसके बाद पुलिस कर्मियों के द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में रखे गए शव की पहचान कराई गई। जिसमें उक्त व्यक्ति के द्वारा शव की पहचान अपनी पत्नी के रूप में की गई। जिसके बाद अन्य औपचारिकताएं पूर्ण करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भभुआ सदर अस्पताल भेज दिया गया। पति गोविद गोंड़ ने बताया कि उनकी पत्नी गुरुवार की सुबह घर में बिना किसी को बताए ही उस्मान कोटि चली आई थी। देर रात घर नहीं पहुंचने पर आसपास के लोगों से पता लगाया गया तो मालूम चला कि उस्मान कोटी गई है। सुबह उस्मान कोटी पहुंचकर जानकारी लेने पर सभी बातों की जानकारी मिली। उक्त मृत महिला के पांच बच्चे हैं। जिसमें सबसे बड़ी पुत्री की शादी हो गई है। दो पुत्रियां एवं दो पुत्र नाबालिग है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.