इलाज के दौरान तरहनी के वृद्धा समेत दो की मौत
सदर अस्पताल में शुक्रवार को जहां इलाज के दौरान एक रेफर वृद्ध महिला की दोपहर बाद मौत हो गई। वहीं दूसरी तरफ एक वृद्ध की इलाज के लिए अस्पताल आने के क्रम में पहुंचने के साथ मौत हो गई।
सदर अस्पताल में शुक्रवार को जहां इलाज के दौरान एक रेफर वृद्ध महिला की दोपहर बाद मौत हो गई। वहीं दूसरी तरफ एक वृद्ध की इलाज के लिए अस्पताल आने के क्रम में पहुंचने के साथ मौत हो गई। दोनो के शव परिजन दाह संस्कार के लिए घर ले गए। मिली जानकारी के अनुसार सोनहन थाना क्षेत्र के तरहनी गांव निवासी नंदकिशोर शर्मा की लगभग 61 वर्षीय पत्नी विगना देवी काफी दिनों से बीमार थी। शुक्रवार की सुबह आठ बजे विगना देवी के परिजन उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराए। चिकित्सक डॉ अर¨वद कुमार ने महिला की हालत गंभीर देखते हुए तत्काल आक्सीजन लगा कर इलाज शुरू करते हुए परिजनों को स्थिति से अवगत कराया। कुछ देर बाद हालत में सुधार न होते देख चिकित्सक ने उसे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। परिजन अभी मरीज को बाहर ले जाने के लिए विचार विमर्श ही कर रहे थे कि लगभग एक बजे वृद्धा की मौत हो गई। दुखी परिजन शव को अंतिम संस्कार के लिए घर ले गए। दूसरी तरफ भभुआ नगर के वार्ड 22 निवासी स्वर्गीय अब्दुल अंसारी के पुत्र लगभग 60 वर्षीय सलाहुद्दीन अंसारी टीवी रोग से ग्रस्त थे। उनका इलाज चल रहा था। शुक्रवार की सुबह अचानक अधिक तबीयत खराब होने की स्थिति में दिन में लगभग दस परिजन उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाए। चिकित्सक डॉ अर¨वद कुमार ने उन्हें देखते ही मृत घोषित कर दिया। क्योंकि अस्पताल में भर्ती होने से पूर्व ही उनकी मौत हो गई थी। मृत होने की जानकारी होने पर परिजन शव को अपने साथ ले गए। शाम में उन्हें कब्रिस्तान में मजहब के हिसाब से दफन कर दिया गया।