शोकसभा में पूर्व विदेश मंत्री को दी श्रद्धांजलि
नगर के एकता चौक के पास स्थित मां दुर्गा चबूतरा पर गुरुवार को सर्वदलीय शोकसभा का आयोजन किया गया।
नगर के एकता चौक के पास स्थित मां दुर्गा चबूतरा पर गुरुवार को सर्वदलीय शोकसभा का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष जितेंद्र पांडेय व संचालन कृष्णा जायसवाल ने किया। शोकसभा में शामिल लोगों ने सुषमा स्वराज के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया। वक्ताओं ने उनके कृतित्व व व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। विधायक रिकी रानी पांडेय ने उनकी मृत्यु को देश के लिए क्षति बताया। कांग्रेस नेता दीनानाथ सिंह ने पूर्व विदेश मंत्री के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया और कहा कि सुषमा स्वराज देश के लिए जरूरत थी। उन्होंने जो काम किया है वह देश में हमेशा याद रहेगा। शोकसभा की समाप्ति के मौके पर कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रख कर मृत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। शोक सभा में संजय कुमार श्रीवास्तव, अनिल तिवारी, राजीव रंजन पांडेय, बालेश्वर दुबे, मंटू तिवारी, कन्हैया ठाकुर, रामाकांत पांडेय, वीणा श्रीवास्तव, ओपी गुप्ता, देवलाल पासवान, प्रेम प्रकाश पांडेय, विश्वंभर तिवारी सहित काफी संख्या में विभिन्न पार्टियों के कार्यकर्ता शामिल थे।
अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप