कई थानाध्यक्ष इधर से उधर किए गए
जिले की विधि व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए पुलिस अधीक्षक दिलनवाज अहमद ने शुक्रवार की शाम कई थानाध्यक्षों के कार्य स्थल में परिवर्तन किया है साथ ही कुछ युवा पुलिस पदाधिकारियों को थानाध्यक्ष बनाया है।

एसपी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार भभुआ थानाध्यक्ष का कुछ माह तक प्रभार संभालने वाले पुअनि शशि भूषण कुमार को सोनहन थानाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं सोनहन थानाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार को चांद थानाध्यक्ष की कमान सौंपी गई है। इसी प्रकार मोहनियां के दंगा नियंत्रण टीम दो के पुअनि दिवाकर प्रसाद को करमचट थानाध्यक्ष,चांद थाना के पुअनि अमोद कुमार को अधौरा का थानाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं दूसरी तरफ पुलिस केंद्र भभुआ के पुअनि रविभूषण कुमार को कुछिला व रितेश कुमार सिंह को कुढनी का थानाध्यक्ष बनाया गया है। सभी स्थानांतरित पुलिस पदाधिकारियों को तत्काल नवपदस्थापन वाले स्थान पर योगदान देकर प्रतिवेदन पुलिस अधीक्षक कार्यालय को उपलब्ध कराने का निर्देश भी दिया गया है।