कोर्ट परिसर में होने बम की अफवाह से मचा हड़कंप
स्थानीय व्यवहार न्यायालय परिसर में मंगलवार को बम होने की अचानक बात आई। इस पर कुछ देर के लिए न्यायालय परिसर में मौजूद अधिवक्ताओं सहित आम लोगों के बीच अफरातफरी मच गई। तत्काल मिली सूचना के बाद हरकत में आई पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी। कुछ ही देर में व्यवहार न्यायालय परिसर में पुलिस छावनी में तब्दील हो गया।

मौके पर एसपी दिलनवाज अहमद के नेतृत्व में पहुंचे पुलिस पदाधिकारियों ने छानबीन में कॉल बेल को पाया। इसके बाद पुलिस व अधिवक्ताओं में राहत नजर आई। इस संबंध में एसपी दिलनवाज अहमद ने बताया कि बम की बात पूरी तरह अफवाह निकली। छानबीन में कॉल बेल मिला है। व्यवहार न्यायालय परिसर में सभी जगह गहनता से छानबीन कर ली गई है। व्यवहार न्यायालय के सुरक्षा में कोई कमी नहीं है। सभी तरह के इंतजाम किए गए हैं। पूर्व से ही हाजत प्रभारी सहित तीन पुलिस पदाधिकारी व 18 की संख्या में महिला व पुरुष पुलिस कर्मी तैनात हैं। इस मौके पर एएसपी अनंत कुमार राय, डीएसपी अजय प्रसाद, सार्जेंट मेजर श्याम बिहारी राय सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे।