जगह-जगह तोरणद्वार और झंडों से सजा शहर
जिले में मनाए जा रहे दुर्गापूजा महोत्सव की धमक अब जिला मुख्यालय के नगर भभुआ में भी दिखाई देने
जिले में मनाए जा रहे दुर्गापूजा महोत्सव की धमक अब जिला मुख्यालय के नगर भभुआ में भी दिखाई देने लगी है। जगह-जगह तोरण और लाल झंडों से शहर को सजाया गया है। बता दें कि जिले में दुर्गापूजा महोत्सव जिला मुख्यालय सहित ग्रामीण क्षेत्रों में बड़े-बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। मुख्य रूप से सप्तमी के बाद पूरा नगर माता के दर्शन के लिए उमड़ी भक्तों की भीड़ से मेले में तब्दील हो जाता है। पूरे नगर में बनाए गए देवी पंडालों के अतिरिक्त पंडालों की ओर जाने वाले रास्तों को भी भव्य रूप से सजाया जाता है। इन पंडालों के आकर्षक रूप रात्रि में लाइट सज्जा पर और भी निखर जाता है। बहरहाल दुर्गापूजा उत्सव को ले कर शहर में माता रानी के धमक की आवाज लोगों को मिलने लगी है। शहर का पूरा चौक बाजार मात दी लिखे लाल झंडों से पट गया है। घरों के ऊपर माता रानी का झंडा लहराने लगा है। चौक सहित समाहरणालय पथ व्यवसायिक संघ के पंडाल, एकता चौक के पंडाल, शिवाजी चौक के पंडाल, सब्जी मंडी के पंडाल आदि में प्रवेश के लिए भव्य तोरण द्वारा भी बनाए गए हैं। जगमगाते विद्युत झालरों से सजाए गए इन तोरण द्वारों से होते हुए लोग माता रानी के दरबार में पहुंच रहे हैं।