बिजेंद्र बिद हत्याकांड का मुख्य अभियुक्त गिरफ्तार
बिजेंद्र बिद हत्याकांड के मुख्य अभियुक्त रामप्रवेश चौबे को पुलिस ने शुक्रवार की रात गिरफ्तार
बिजेंद्र बिद हत्याकांड के मुख्य अभियुक्त रामप्रवेश चौबे को पुलिस ने शुक्रवार की रात गिरफ्तार कर लिया। नगर के वार्ड संख्या चार में वह किराए के मकान में रहता था। मकान खाली करके भागने के फिराक में था। तभी मोहनियां पुलिस ने उसे दबोच लिया। पुलिस अधीक्षक दिलनवाज अहमद ने शनिवार को मोहनियां थाना में प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि बीते 28 मार्च को थाना क्षेत्र के अवारी गांव के पश्चिम बधार में एक अर्ध निíमत मकान के टंकी से 25 वर्षीय युवक का शव बरामद हुआ था। जिसकी ईट पत्थर से मारकर बेरहमी से हत्या की गई थी। आधार कार्ड के आधार पर मृतक की पहचान मोहनियां थाना क्षेत्र के सराय ग्राम निवासी हरिलाल प्रसाद के पुत्र बिजेंद्र बिद के रूप में हुई थी। घटना स्थल से मृतक का मोबाइल गायब था। वैज्ञानिक अनुसंधान के आधार पर पूर्व में हरिशंकर निषाद उर्फ चिटू को सबसे पहले गिरफ्तार किया गया। उसकी निशानदेही पर सोनू चौरसिया एवं अखिलेश साह की गिरफ्तारी हुई। गिरफ्तार अभियुक्तों ने पूछताछ के क्रम में बताया था कि हत्याकांड का मुख्य अभियुक्त रामप्रवेश चौबे है। जो ग्राम सोतवां थाना कुढ़नी निवासी जोखू चौबे का पुत्र है। उसी के इशारे पर योजनाबद्ध तरीके से मृतक बिजेंद्र बिद को बुलाकर अवारी गांव के बधार में अर्ध निíमत मकान में ले जाया गया। जहां सभी लोग एक साथ बैठकर शराब पिए। इसके बाद बिजेंद्र बिद की ईट पत्थर से मारकर हत्या कर दी गई। तबसे रामप्रवेश चौबे फरार चल रहा था। यह शराब माफिया है।