Move to Jagran APP

गुड बाय 2019 के साथ ही 2020 के वेलकम की हुई भव्य तैयारी

नये साल के मौके पर नगर के हवाई अड्डा में लगता है मेला सीटी पार्क में भी बच्चों का जमावड़ा संवाद सहयोगीभभुआ पिछले 12 दिसंबर के बाद से कैमूर में पारा नीचे की ओर लुढ़कता जा रहा है। पिछले पांच दिनों में तो ठंड से जन जीवन पर काफी असर पड़ा था। सोमवार को कैमूर में ठंड का रिकार्ड टूटा जहां चार डिग्री तक न्यूनतम तापमान चला गया। ठंड के बीच लोग नये साल का जश्न कैसे मनाते। यह प्रश्न सबके जहन में था। लेकिन मंगलवार के दोपहर में धूप निकली। जहां सभी के चेहरे में मुसकान लौट आई। तापमान में भी बढ़ोतरी हुई। मौसम के सुहाना होते ही लोग घरों से निकल कर गिफ्ट व अन्य चीजें लेने के

By JagranEdited By: Published: Tue, 31 Dec 2019 05:37 PM (IST)Updated: Tue, 31 Dec 2019 05:37 PM (IST)
गुड बाय 2019 के साथ ही 2020 के वेलकम की हुई भव्य तैयारी
गुड बाय 2019 के साथ ही 2020 के वेलकम की हुई भव्य तैयारी

गुड बाय 2019। मंगलवार की रात इस आवाज की गूंज वातावरण में सुनाई दी। इसी के साथ हैपी न्यू इयर 2020 की आवाज से सभी के चेहरे पर खुशी दौड़ गई। घड़ी की सुई में जैसे ही 12 बजे आसमान पटाखों की रोशनी से जगमग हो गया। कड़ाके की ठंड में भी युवा वर्ग अपने को रोक नहीं पाए और न्यू इयर 2020 का वेलकम करने सड़क पर उतर गए। वहीं घरों में सो रहे लोग भी जग कर अपने सगे-संबंधियों को नए वर्ष की शुभकामना देने के लिए मोबाइल व व्हाट्सएप से मैसेज व फोन किए। बता दें कि पिछले 12 दिसंबर के बाद से कैमूर में पारा नीचे की ओर लुढ़कता जा रहा है। पिछले पांच दिनों में तो ठंड से जन जीवन काफी प्रभावित हुआ है। सोमवार को कैमूर में ठंड का रिकार्ड टूटा। जिले में चार डिग्री तक न्यूनतम तापमान चला गया। ठंड के बीच लोग नए साल का जश्न कैसे मनाते यह प्रश्न सबके जेहन में था। लेकिन मंगलवार की दोपहर में धूप निकली। जहां सभी के चेहरे पर खुशी देखी गई। तापमान में भी बढ़ोतरी हुई। मौसम के सुहाना होते ही लोग घरों से निकल कर गिफ्ट व अन्य उपहार की सामग्री लेने के लिए बाजार में निकल गए। बाजारों से गुलाब के फूल, केक, श्रृंगारों के दुकानों से कई प्रकार के सौंदर्य की प्रसाधन, आदि चीजों की खरीद की गई। जिले में ठंड की स्थिति को भांपते हुए लोग नजदीक के पिकनिक स्पॉटों का चयन किए। जिसमें सबसे पहले मां मुंडेश्वरी धाम का नाम आता है। उसके बाद इन दिनों चर्चा में रहा करकटगढ़ के लिए प्लान करते देखे गए। उसके बाद तेल्हाड़ कुंड, जगदहवां डैम व दुर्गावती जलाशय। सभी जगहों पर बुधवार को लोग पहुंचेंगे। कुछ युवाओं ने बताया कि अगर मौसम सही रहा तो नए साल का जश्न अच्छा होगा। जहां संगीत पर युवा थिरकेंगे। इसके अलावा नगर मुख्यालय के सीटी पार्क में भी बच्चों की मस्तियां दिखेंगी। हल्की ठंड के बीच में नगर के हवाई अड्डा के मेला का भी दीदार होगा। इन स्थानों पर जाने के लिए लोग वाहनों की बुकिग भी करा दिए। इसके चलते मंगलवार को वाहन स्टैंड पर लोगों की काफी भीड़ देखी गई।

loksabha election banner

रात 12 बजे के बाद शुभकामना देने का शुरू हुआ सिलसिला-

मंगलवार की रात 12 बजते ही नए साल वर्ष 2020 की शुभकामना देने का सिलसिला शुरू हो गया। नगर के कुछ युवा वर्ग नगर की सड़कों पर निकल कर पटाखा जलाए। वर्ष 2019 के अंतिम दिन मंगलवार को सभी तैयारी कर ली गई। नगर के कई गलियों में वेलकम 2020 लिखा गया। इसके अलावा कई गलियों को गुब्बारा व फूल से सजाया गया। वहीं मंदिरों में अधिक भीड़ होने की उम्मीद से मंदिरों को भी भव्य तरीके से सजाया गया।

पुलिस भी रखेगी नजर- जिले के प्रसिद्ध पिकनिक स्पॉटों पर नए साल को होने वाली पार्टी पर पुलिस की भी नजर रहेगी। जहां पुलिस खतरनाक जगहों पर जाने से रोकेगी तो वहीं दूसरी ओर नए साल पर होने वाले जश्न की पार्टी में कहीं शराब का इस्तेमाल नहीं हो रहा है इसका भी ख्याल पुलिस रखेगी। मौके पर पुलिस के हाथों में ब्रेथ मशीन भी रहेगी। जहां भी झूमते हुए पुलिस को कोई मिला तो उसकी जांच होगी। अगर एलकोहल पीने का पुष्टि हुई तो व्यक्ति जेल जाएगा। पिकनिक स्पॉटों पर कोई लफड़ा न हो, कोई छेड़खानी आदि न हो। इसको लेकर भी पुलिस ध्यान रखेगी। इस संबंध में जानकारी देते हुए एसपी सुजीत कुमार ने बताया कि मां मुंडेश्वरी धाम, हरसुब्रह्म धाम, व दुर्गावती जलाशय पर पुलिस बल की विशेष टीम रहेगी। जहां महिला व पुरूष दोनों जवान रहेंगे। साथ ही एसपी ने बताया कि अगर किसी प्रकार की कोई सूचना रहे तो संबंधित थाना को भी सूचित करें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.