अभियंताओं ने काला पट्टी लगा कर किया कार्य
भभुआ। बिहार अभियंत्रण सेवा संघ के आह्वान पर जिले के विभिन्न कार्यालयों में कार्यरत अभियंता
भभुआ। बिहार अभियंत्रण सेवा संघ के आह्वान पर जिले के विभिन्न कार्यालयों में कार्यरत अभियंता विभिन्न मांगों को लेकर 26 नवंबर से काला पट्टी लगा कर कार्य करना शुरू किए हैं। काला पट्टी लगा कर मांगों के समर्थन में 30 नवंबर तक कार्य करेंगे। इस संबंध में जानकारी देते हुए बिहार अभियंत्रण सेवा संघ कैमूर के अध्यक्ष भूपेश प्रसाद ¨सह ने बताया कि अभियंत्रण सेवा के कार्यकाल में अधिक प्रशासनिक दखल अंदाजी बढ़ने के कारण स्वतंत्र रूप से कामकाज निपटाने में परेशानी हो रही है। इसके अलावा अभियंत्रण सेवा में काफी वेतन विसंगति है। साथ ही समय पर पदोन्नति नहीं दी जा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा जो तकनीकी आयोग बनाया गया है उसका भी विरोध किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इसके अलावा अन्य कई समस्याएं हैं जिनके विरोध में बिहार अभियंत्रण सेवा संघ के निर्णय पर मांगों को ले 26 नवंबर से 30 नवंबर तक काली पट्टी बांध कर कामकाज करने का निर्णय लिया गया है। इस मौके पर जिला इकाई संघ के सचिव दिनेश लाल राम भी मौजूद थे।