राज्य स्तरीय कबड्डी खेलने जाएगी बालिका टीम
संवाद सहयोगी, भभुआ: कला युवा एवं संस्कृति विभाग द्वारा विद्यालय खेलकूद राज्य स्तरीय का आयोजन कि
संवाद सहयोगी, भभुआ: कला युवा एवं संस्कृति विभाग द्वारा विद्यालय खेलकूद राज्य स्तरीय का आयोजन किया गया है। जिसमें जिला से तीन टीम भाग लेने जाएगी। राज्य स्तरीय कबड्डी में भाग लेने के लिए जिला से अंडर 14,17, और 19 में भाग लेंगी। मिली जानकारी के अनुसार कबड्डी का मैच पुर्णिया में होगी। जिसमें अंडर 14 में बालिका कबड्डी में कविता कुमारी, अनुष्का कुमारी, इबराना खातुन, पार्वती कुमारी, पलक कुमारी, पूनम कुमारी, नेहा कुमारी, संजू कुमारी, निशा कुमारी, पलक पांडेय का चयन हुआ है। जबकि अंडर 19 में अंजी कुमारी, सुमन कुमारी, सुहानी कुमारी, प्रियंका कुमारी, पुनिता कुमारी, आरूषी कुमारी, अंशु कुमारी, रीमा कुमारी, डोंकी कुमारी, यामिनी कुमारी का चयन हुआ है तथा अंडर 19 में प्रियंका कुमारी, काजल कुमारी, शब्या खातुन, रीना कुमारी, नगमा कुमारी, संगीता कुमारी, लक्ष्मीना कुमारी, पुनम कुमारी, हसीना खातुन, रिता कुमारी का चयन हुआ है। खेल उपाधीक्षक ओमप्रकाश ने जानकारी देते हुआ बताया की कबड्डी प्रतियोगिता की मैच संभावित 11 सितंबर को होना है।