रेफरल अस्पताल में आशा कार्यकर्ताओं के धरना से प्रसव कार्य ठप
स्थानीय राममनोहर लोहिया रेफरल अस्पताल में आशा कार्यकर्ताओं का धरना प्रदर्शन लगातार जारी है। जिसके वजह से अस्पताल में प्रसव का कार्य प्रभावित हो गया है। लगातार बारहवें दिन हड़ताल पर आशा कर्मियों के रहने से स्वास्थ्य व्यवस्था पर भले ही प्रतिकूल असर नहीं पड़ रहा है।
स्थानीय राममनोहर लोहिया रेफरल अस्पताल में आशा कार्यकर्ताओं का धरना प्रदर्शन लगातार जारी है। जिसके वजह से अस्पताल में प्रसव का कार्य प्रभावित हो गया है। लगातार बारहवें दिन हड़ताल पर आशा कर्मियों के रहने से स्वास्थ्य व्यवस्था पर भले ही प्रतिकूल असर नहीं पड़ रहा है। लेकिन प्रसव पीड़िता की संख्या नहीं के बराबर हो रही है। सहयोगी नहीं मिलने से महिलाओं का अन्य अस्पतालों की तरफ रूझान हो रहा है। आशा कार्यकर्ताओं के द्वारा शुक्रवार को अस्पताल परिसर के मुख्य द्वार से कुछ दूर धरना पर बैठकर सरकार विरोधी नारे लगा रही थी तथा कहीं कि मांगे पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा। हालांकि प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ सुरेंद्र ¨सह के कुशल नेतृत्व के कारण ये आशा कर्मी अस्पताल की अन्य व्यवस्था में व्यवधान उत्पन्न नहीं कर पा रही हैं। धरना प्रदर्शन करने वाली आशाओं में पुतुल कुमारी, सुमन कुमारी, गीता देवी, कीरण देवी, उर्मिला देवी, रघुबंशी देवी, शांति देवी, सकुंतला देवी सहित कई थी। संचालन मीना देवी द्वारा किया गया।