भाजपा के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष का निधन
स्थानीय प्रखंड भाजपा के पूर्व अध्यक्ष व पूर्व मुखिया 85 वर्षीय कामेश्वर दीक्षित का ह्रदय गति रूक जाने से
By JagranEdited By: Published: Thu, 28 May 2020 04:46 PM (IST)Updated: Thu, 28 May 2020 04:46 PM (IST)
स्थानीय प्रखंड भाजपा के पूर्व अध्यक्ष व पूर्व मुखिया 85 वर्षीय कामेश्वर दीक्षित का ह्रदय गति रूक जाने से गुरुवार को निधन हो गया। भाजपा के एक बार प्रखंड अध्यक्ष व 22 वर्ष तक बेलाव पंचायत के मुखिया रह चुके कामेश्वर दीक्षित के निधन की खबर मिलते ही पूरे रामपुर प्रखंड में शोक की लहर दौड़ गई। उनके निवास स्थान प्रखंड के अकोढ़ी गांव में पहुंच कर भाजपा के प्रखंड अध्यक्ष कृष्णा चौबे सहित दर्जनों नेताओं ने शोक व्यक्त किया। कामेश्वर दीक्षित सन 1978 से लेकर सन 2000 तक बेलाव पंचायत के मुखिया रहे। जो पहले अकोढ़ी पंचायत था। वहीं 2008 से लेकर 2011 तक रामपुर के प्रखंड अध्यक्ष भी रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें