उप मुखिया पर आया अविश्वास प्रस्ताव
रामपुर प्रखंड के बेलावं पंचायत के उप मुखिया के खिलाफ बुधवार को अविश्वास प्रस्ताव आया।
By JagranEdited By: Published: Wed, 12 Sep 2018 04:35 PM (IST)Updated: Wed, 12 Sep 2018 04:35 PM (IST)
भभुआ। रामपुर प्रखंड के बेलावं पंचायत के उप मुखिया के खिलाफ बुधवार को अविश्वास प्रस्ताव आया। अनियमितता एवं मनमानी के खिलाफ बेलांव पंचायत के 13 वार्ड में 10 वार्ड सदस्यों ने उपमुखिया के विरूद्ध अविश्वास प्रस्ताव का आवेदन मुखिया सीमा देवी व पंचायत सचिव सतेन्द्र ¨सह को बुधवार को दिया है। जिसमें वार्ड सदस्यों ने आरोप लगाया है कि उपमुखिया द्वारा पंचायत के विकास कार्यों में धांधली एवं मनमानी की जा रही है। इसके अलावा उप मुखिया द्वारा कोई बैठक भी नहीं बुलाया जाती है। पंचायत संबंधित कार्यों में उप मुखिया द्वारा रुचि नहीं ली जाती। जिससे पंचायत के कई कामकाज ठप हो जा रहें हैं। जिससे पंचायत के लिए जन उपयोगी योजनाओं का क्रियान्वयन में बाधा उत्पन्न हो रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें