पैसा नहीं देने पर पुत्र ने मां को पीट-पीटकर मारा डाला
कैमूर। चांद थाना क्षेत्र के बहेरिया गांव में सोमवार की रात बेटे ने अपनी मां की पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपित पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है। वह मानसिक रूप से कमजोर है।
कैमूर। चांद थाना क्षेत्र के बहेरिया गांव में सोमवार की रात बेटे ने अपनी मां की पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपित पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है। वह मानसिक रूप से कमजोर है।
गांव के राधे बिद की 65 वर्षीय पत्नी तलाशी देवी सोमवार की रात में बेटे कमलेश भोजन कराने के बाद सोने जा रही थी। कमलेश मानसिक रूप से कमजोर है। रात में वह मां से पैसे की मांग करने लगा। मां ने जब पैसा देने से मना किया तो कमलेश ने डंडा से पीट-पीटकर मार डाला।
घटना की जानकारी जब ग्रामीणों को हुई तो मुखिया सुरेंद्र प्रसाद को दी। मुखिया ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं कमलेश बिद को गिरफ्तार भी कर लिया।
मृतका तलाशी देवी के पति राधे बिद साधु हो गए हैं। मानसिक रूप से कमजोर कमलेश बिद को उसकी मां साथ में ही रखती थी। कमलेश की पत्नी मायके में रहती है। तलाशी देवी मेहनत-मजदूरी करके घर का खर्च चलती थी। ग्रामीणों के अनुसार कमलेश अपनी मां से हमेशा पैसे के लिए झगड़ा करता था।
थानाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह ने कहा कि आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है। वह कुछ मंदबुद्धि का है।