Move to Jagran APP

तकनीकी शिक्षा से ही संवरेगा छात्र-छात्राओं का भविष्य

स्थानीय प्रोजेक्ट शांति बालिका उच विद्यालय में सोमवार को उन्नयन स्मार्ट क्लास प्रारंभ हुआ। जिसका उद्घाटन मोहनियां के विधायक निरंजन राम ने फीता काटकर किया।

By JagranEdited By: Published: Mon, 09 Sep 2019 05:46 PM (IST)Updated: Mon, 09 Sep 2019 05:46 PM (IST)
तकनीकी शिक्षा से ही संवरेगा 
छात्र-छात्राओं का भविष्य
तकनीकी शिक्षा से ही संवरेगा छात्र-छात्राओं का भविष्य

स्थानीय प्रोजेक्ट शांति बालिका उच्च विद्यालय में सोमवार को उन्नयन स्मार्ट क्लास प्रारंभ हुआ। जिसका उद्घाटन मोहनियां के विधायक निरंजन राम ने फीता काटकर किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि कंप्यूटर शिक्षा के प्रति छात्र-छात्राओं का रुझान बढ़ा है। इसके प्रति विद्यार्थी काफी उत्साहित हैं।तकनिकी ज्ञान समय की मांग है। इससे छात्र-छात्राओं का भविष्य संवरेगा। छात्राओं में भी तकनीकी शिक्षा प्राप्त करने की ललक है। इस क्षेत्र में छात्रों से ये आगे निकलना चाहती हैं। यह बहुत खुशी की बात है। इस ज्ञान से बेरोजगारी की समस्या दूर होगी। स्मार्ट क्लास छात्र छात्राओं के लिए मील का पत्थर साबित होगा। इससे विद्यार्थियों का ज्ञान वर्धन और मार्गदर्शन दोनों होगा। शिक्षकों की कमी के कारण विद्यालयों में सिलेबस पूरा नहीं हो रहा था। जिससे छात्र-छात्राओं को परीक्षा के दौरान कठिनाई होती थी। इसको ध्यान में रखकर सरकार ने उच्च विद्यालयों में उन्नयन स्मार्ट क्लास का प्रावधान किया है। उन्होंने कहा कि किताबी ज्ञान के साथ-साथ बच्चों को संस्कार और संस्कृति की शिक्षा जरूरी है। जिससे वे माता-पिता व गुरु का आदर करना सीखेंगे। इससे समाज का उत्थान होगा। समाज में पाश्चात्य सभ्यता की झलक देखने को मिल रही है। बहुत पढ़े लिखे लोग भी अपने माता-पिता व गुरु का सम्मान नहीं कर रहे हैं। यह काफी दुखद है। भारतीय सभ्यता व संस्कृति की विदेशों में अपनाने की होड़ मची है। माता पिता व गुरुजनों का सम्मान ही हमारी संस्कार और संस्कृति है। जो सबके लिए अनुकरणीय है। शिक्षकों में सिखाने व विद्यार्थियों में सीखने की ललक होनी चाहिए। जहां इसका अभाव होगा वहां गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की कल्पना नहीं की जा सकती है। आज भी गुरु शिष्य परंपरा प्रासंगिक है। इस मौके पर स्मार्ट क्लास के नोडल शिक्षक पंकज कुमार सिंह ने बताया कि बिहार सरकार उन्नयन कार्यक्रम के तहत स्मार्ट क्लास प्रावधान किया है। जिसमें नौवीं व दसवीं के छात्र छात्राओं को कंटेंट के अनुरूप सिलेबस वार शिक्षा दी जाएगी। जो इनके लिए काफी रुचिकर और ज्ञानवर्धक होगा। समय पर सिलेबस भी पूरा होगा। नोडल शिक्षक के देखरेख में स्मार्ट क्लास में सभी विषयों के शिक्षक छात्र छात्राओं को पढ़ाएंगे। इसमें गणित और विज्ञान पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक डॉ. गोपाल सिंह, ओम प्रकाश पांडेय, विद्यालय के सभी शिक्षक शिक्षिका व छात्राएं उपस्थित रहे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.