Move to Jagran APP

लॉकडाउन में बंद रहीं दुकानें, मुस्तैद रहा प्रशासन

मोहनियां। लॉकडाउन के पहले दिन शुक्रवार को आवश्यक वस्तुओं की दुकानों को छोड़कर सभी दुकानें बंद रहीं। लॉकडाउन का अनुपालन सुनिश्चित कराने के लिए प्रशासन मुस्तैद रहा।

By JagranEdited By: Published: Fri, 10 Jul 2020 05:08 PM (IST)Updated: Fri, 10 Jul 2020 05:08 PM (IST)
लॉकडाउन में बंद रहीं दुकानें, मुस्तैद रहा प्रशासन
लॉकडाउन में बंद रहीं दुकानें, मुस्तैद रहा प्रशासन

मोहनियां। लॉकडाउन के पहले दिन शुक्रवार को आवश्यक वस्तुओं की दुकानों को छोड़कर सभी दुकानें बंद रहीं। लॉकडाउन का अनुपालन सुनिश्चित कराने के लिए प्रशासन मुस्तैद रहा। एएसडीएम सुजीत कुमार, सीओ राकेश कुमार सिंह, नगर पंचायत के इओ संजय उपाध्याय, बीडीओ मनोज कुमार, मोहनियां थाना के एसआइ राजीव कुमार यादव पुलिस बल के साथ चांदनी चौक पर तैनात रहे। प्रशासनिक सख्ती के कारण सड़कों पर वाहनों की संख्या कम दिखी। नगर में चले वाहन चेकिग अभियान के दौरान बिना हेलमेट वाले बाइक चालकों से नगर पंचायत ने जुर्माना वसूला। मोहनियां के एएसडीएम संजीत कुमार ने बताया कि डीएम के निर्देश पर नगर में 10 जुलाई से 17 जुलाई तक लॉकडाउन किया गया है। इसका अनुपालन सुनिश्चित कराने के लिए प्रशासन सख्त है। महत्वपूर्ण स्थानों पर दंडाधिकारी के साथ पुलिस पदाधिकारी व जवान तैनात हैं। लोगों को बताया जा रहा है कि बहुत आवश्यक हो तभी घर से बाहर बाहर निकलें। इस दौरान मास्क का निश्चित रूप से प्रयोग करें। दुकानों पर शारीरिक दूरी का ख्याल रखें। यही कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने का सही उपाय है। नगर में आवश्यक वस्तुओं को छोड़कर सभी दुकाने बंद रहीं। पुलिस व प्रशासनिक पदाधिकारी नगर में लगातार भ्रमणशील रहकर गतिविधि पर नजर रखे हुए हैं। लोगों को लॉक डाउन का अनुपालन करने के लिए जागरूक किया जा रहा है। शुक्रवार को भी नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी संजय उपाध्याय द्वारा ध्वनि विस्तारक यंत्र से लॉक डाउन की जानकारी दी गई। गुरुवार की शाम वे स्वयं कार्यपालक पदाधिकारी व सीओ के साथ नगर में माइकिग कराए। इस दौरान जिलाधिकारी द्वारा निर्गत आदेश से लोगों को अवगत कराया गया। मोहनियां में लगातार कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ रही है। इस को ध्यान में रखकर लॉकडाउन किया गया है। वहीं मास्क नहीं पहनने वालों से 50-50 रुपये जुर्माना लेकर मुफ्त में दो-दो मास्क दिया जा रहा है। वहीं मास्क नहीं पहनने वाले दुकानदारों से दो-दो सौ रुपये जुर्माना वसूलने का प्रावधान किया गया है। शुक्रवार को चले अभियान में बिना मास्क के सड़कों पर घूमने वालों से जुर्माना लेकर मास्क दिया गया।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.