स्वामी विवेकानंद की जयंती पर संगोष्ठी का आयोजन
जासं भभुआ अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद भभुआ नगर इकाई के तत्वावधान में हवाई अड्डा मार्ग में स्थित एक निजी स्कूल में रविवार को स्वामी विवेकानंद की जयंती पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला संयोजक अभय शुभम ने कहा कि विवेकानंद जी भारत के महान धर्म गुरुओं में से एक हैं। विवेकानंद जी का जीवन और उ
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद भभुआ नगर इकाई के तत्वावधान में हवाई अड्डा मार्ग में स्थित एक निजी स्कूल में रविवार को स्वामी विवेकानंद की जयंती पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला संयोजक अभय शुभम ने कहा कि विवेकानंद जी भारत के महान धर्म गुरुओं में से एक हैं। विवेकानंद जी का जीवन और उनका संदेश दुनिया के लोगों को प्रभावित किया है। वे युवाओं के भी प्रेरणा स्त्रोत हैं। कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य देवेंद्र उपाध्याय उपस्थित थे। कार्यक्रम का शुभारंभ स्वामी विवेकानंद जी के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। कार्यक्रम में सोनू यादव, गौतम पांडेय, अभिषेक उपाध्याय, मनीष कुमार यादव, कृष्णा कुमार, संदीप यादव, संदीप यादव, अंकित कुमार यादव आदि शामिल थे।