Move to Jagran APP

संत निराकारी मंडल ने सदर अस्पताल में चलाया स्वच्छता अभियान

जासं भभुआ संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन कैमूर शाखा के महिला व पुरुष सदस्यों ने रविवार को स्वच्छता अभियान चलाया। यह अभियान जिला मुख्यालय भभुआ नगर में स्थित सदर अस्पताल में चलाया गया। संत निरंकारी मि

By JagranEdited By: Published: Sun, 23 Feb 2020 04:27 PM (IST)Updated: Sun, 23 Feb 2020 04:27 PM (IST)
संत निराकारी मंडल ने सदर अस्पताल में चलाया स्वच्छता अभियान
संत निराकारी मंडल ने सदर अस्पताल में चलाया स्वच्छता अभियान

संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन कैमूर शाखा के महिला व पुरुष सदस्यों ने रविवार को स्वच्छता अभियान चलाया। यह अभियान जिला मुख्यालय भभुआ नगर में स्थित सदर अस्पताल में चलाया गया। संत निरंकारी मिशन के मुख्य अधिकारी रामप्रवेश शर्मा के अगवाई में रविवार को सदर अस्पताल परिसर में संत निरंकारी मंडल के महिला व पुरुष जवानों द्वारा लगभग पांच घंटे तक साफ सफाई का कार्यक्रम चलाया गया। चलाए गए सफाई कार्यक्रम से सदर अस्पताल में स्वच्छता का एक नया संदेश संत निरंकारी मिशन के स्वयं सेवकों द्वारा दिया गया। सफाई कार्यक्रम में भगवानपुर के मोती, भभुआ के भोला, संत जोसेफ स्कूल भभुआ के अतुल, भभुआ के मुन्ना, प्रेमचंद कोरी, सुचिता बहन भभुआ, ज्योति बहन टोड़ी, गुड्डी बहन टोड़ी सहित दहिन दास जी, कुंवर के अलावा संत निरंकारी सेवा दल के स्वयं सेवकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया है। मिशन के मुख्य अधिकारी राम प्रवेश शर्मा ने बताया कि संत निरंकारी मंडल द्वारा समय-समय पर जनमानस से जुड़े हुए कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.