Move to Jagran APP

आठ विभागों के 63 कर्मियों ने नहीं दिया संपत्ति का विवरण

जिले के विभिन्न विभागों में कार्यरत पदाधिकारियों व कर्मियों के संपत्ति विवरण उपलब्ध कराने को सामान्य प्रशासन ने 15 फरवरी तक की तिथि निर्धारित की थी।

By JagranEdited By: Published: Mon, 18 Mar 2019 09:57 PM (IST)Updated: Mon, 18 Mar 2019 09:57 PM (IST)
आठ विभागों के 63 कर्मियों ने  नहीं दिया संपत्ति का विवरण
आठ विभागों के 63 कर्मियों ने नहीं दिया संपत्ति का विवरण

जिले के विभिन्न विभागों में कार्यरत पदाधिकारियों व कर्मियों के संपत्ति विवरण उपलब्ध कराने को सामान्य प्रशासन ने 15 फरवरी तक की तिथि निर्धारित की थी। निर्धारित तिथि समाप्त होने के बाद भी अब तक जिले के आठ विभागों में कार्यरत 63 कर्मचारियों ने अपनी संपत्ति का विवरण नहीं जमा किया। इन्हें इसके लिए बार-बार रिमाइंडर भी दिया गया था। इस उदासीनता को गंभीरता से लेते हुए जिला पदाधिकारी द्वारा आठ विभागों में कार्यरत इन कर्मियों के वेतन पर अगले आदेश तक वेतन पर रोक लगा दी है। इस कार्रवाई से कमिर्यो के बीच हड़कंप मच गया है।

loksabha election banner

बता दें कि निर्धारित तिथि समाप्त होने के बाद 1250 कर्मियों ने संपत्ति का विवरण नहीं दिया था। इसे लेकर 12 मार्च को इन कर्मियों के वेतन पर डीएम ने रोक लगा दी थी। इस कार्रवाई के बाद कर्मियों व पदाधिकारियों ने अपनी-अपनी संपत्ति का ब्योरा स्थापना शाखा को उपलब्ध करा दिया है। इसके बाद आठ विभागों के 63 कर्मियों के संपत्ति का विवरण स्थापना शाखा को अब तक प्राप्त नहीं हुआ है। इस लापरवाही पर डीएम ने पुन: इन 63 कर्मियों के वेतन पर रोक लगाई है। इन विभागों के कर्मियों ने नहीं दिया विवरण-

सहकारिता विभाग - 38

कृषि विभाग - एक

खाद्य एवं उपभोक्तता संरक्षण - एक

सामान्य प्रशासन - दो

राजस्व एवं भूमि सुधार - 11

ग्रामीण विकास विभाग - 10


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.