हाईटेक पार्क का दीदार करेंगे शहरवासी
पास में ही किशोरी सिन्हा महिला कॉलेज है जिस कारण यहां पढ़ने वाली छात्राओं को पार्क होने का लाभ मिलेगा। पार्क में झरना लगाया जाएगा। झरना के साथ पार्क में नागरिक सुगंधित फूलों का दीदार कर सकेंगे। पार्क बनने से शहर की खूबसूरती बढ़ जाएगी। वर्तमान में औरंगाबाद की आबादी डेढ़ ला
शहरवासियों को शीघ्र ही खूबसूरत पार्क उपलब्ध होने वाला है। शहर के दानी बिगहा में नगर परिषद के द्वारा सत्येंद्र नारायण सिन्हा पार्क का निर्माण कराया जा रहा है। 2020 में पार्क का निर्माण पूरा हो जाएगा। यानी की इस वर्ष शहरवासी हाईटेक पार्क का दीदार करेंगे। पार्क निर्माण का कार्य किया जा रहा है। निर्माण पर डेढ़ करोड़ रुपये खर्च होंगे। सिविल कार्य हो गया है। इसी पार्क के पास परिसदन, जिला जज, डीडीसी, एडीएम, एसडीपीओ एवं अन्य अधिकारियों का आवास है। पास में ही किशोरी सिन्हा महिला कॉलेज है जिस कारण यहां पढ़ने वाली छात्राओं को पार्क होने का लाभ मिलेगा। पार्क में झरना लगाया जाएगा। झरना के साथ पार्क में नागरिक सुगंधित फूलों का दीदार कर सकेंगे। पार्क बनने से शहर की खूबसूरती बढ़ जाएगी। वर्तमान में औरंगाबाद की आबादी डेढ़ लाख से अधिक हो गई है परंतु एक भी पार्क नहीं है। नगर परिषद पार्क के मामले में अब तक बैकफुट पर रही है। पार्क का निर्माण वर्ष 2000 में शुरू किया गया था। नगर परिषद के मुख्य पार्षद उदय कुमार गुप्ता की माने तो पार्क में गार्डेनिग, डिजाइनर लाइट, सुगंधित फूलों के साथ फव्वारा की व्यवस्था होगी। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष पुरुषोत्तम सिंह ने बताया कि पार्क के बिना औरंगाबाद शहर अधूरा लगता है। पार्क न होने के कारण सड़क पर टहलना मजबूरी बन गया है। पार्क बनने पर टहलने वालों को दोहरा लाभ मिलेगा। पार्क में जिम की सुविधा उपलब्ध हो जाए तो और बेहतर होगा। बड़े शहरों के प्रत्येक पार्क में जिम की सुविधा उपलब्ध रहती है। रामानुज पांडेय बताते हैं कि पार्क में टहलकर शहरवासी अपना सेहत संवार सकेंगे। फूल-पौधे के साथ हरी घास का आनंद लेंगे। पार्क न होने से औरंगाबाद शहर उजाड़ सा लगता है। 19 वर्ष पहले पार्क का शिलान्यास किया गया था परंतु बनने में 20 वर्ष लग गए। नगर परिषद सुंदर पार्क का निर्माण कराए ताकि शहर के नागरिक यहां कुछ समय बिना सके। शीघ्र बनकर तैयार होगा पार्क : शोभा
नगर परिषद के उपमुख्य पार्षद शोभा सिंह ने बताया कि दानी बिगहा पार्क में सिविल कार्य हो गया है। पौधारोपण, लाइटिग के साथ सौंदर्यीकरण का कार्य बच गया है। इसके लिए जल्द ही टेंडर निकाला जा रहा है। छह माह के अंदर पार्क का पूरा निर्माण कर लिया जाएगा। जब से मैं उपमुख्य पार्षद बनी हूं तब से शहर के विकास को लेकर प्रयासरत हूं। पार्क का सपना शीघ्र पूरा होगा। हाईटेक बनेगा पार्क : मुख्य पार्षद
मुख्य पार्षद उदय गुप्ता ने बताया कि जब से सत्ता संभाला है दानी बिगहा पार्क के निर्माण की चर्चा करते हैं। बेहतर पार्क का निर्माण कराया जा रहा है। पार्क में हर तरह की सुविधा उपलब्ध होगी। विकास में नागरिक सहयोग करें। औरंगाबाद विकास के मामले में बिहार में नंबर-1 पायदान पर होगा।