सर्विस पोर्टल पर अब लोग पा सकेंगे आरटीपीएस की सेवाएं
आमलोगों को विभिन्न प्रमाण पत्रों को प्राप्त करने के लिए राज्य सरकार ने वर्ष 2011 में लोक सेवा अधिकार अधिनियम के तहत विभिन्न सेवाएं प्रदान करने की व्यवस्था की थी।
आमलोगों को विभिन्न प्रमाण पत्रों को प्राप्त करने के लिए राज्य सरकार ने वर्ष 2011 में लोक सेवा अधिकार अधिनियम के तहत विभिन्न सेवाएं प्रदान करने की व्यवस्था की थी। लोक सेवा अधिकार अधिनियम के तहत जिला मुख्यालय सहित प्रखंड व अंचल कार्यालय में बने आरटीपीएस काउंटरों पर लोगों को सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं, लेकिन आरटीपीएस काउंटर से मिलने वाली सुविधाओं को और बेहतर बनाने के लिए सर्विस प्लस पोर्टल की शुरुआत की गई है। इसके तहत आवेदक ऑनलाइन आवेदन करेंगे। इसके लिए आवेदक का आधार कार्ड मोबाइल से हर हाल में ¨लक होना चाहिए। ¨लक नहीं होने पर पोर्टल से लोक सेवा अधिकार अधिनियम के तहत मिलने वाली सेवाएं प्राप्त नहीं हो पाएंगी। सर्विस प्लस पोर्टल पर आवेदन करने वाले आवेदकों को डिजिटल प्रमाण पत्र प्राप्त होगा। वर्तमान समय में आय जाति के लिए आनलाइन आवेदन पोर्टल पर स्वीकार किए जा रहें हैं। इसके अलावा अन्य सेवाओं के लिए संबंधित कर्मियों को प्रशिक्षित किया जा रहा है। यह जानकारी जिला एनआइसी से प्राप्त हुई है।