47 लाख से कुशहरिया व 57 लाख से मछनहटा गांव में बनेगी सड़क
कुशहरिया को मिली पक्की सड़क की सौगात - मछनहटा गांव की सड़क का होगा मरम्मतीकरण - दुर्गावती -हाटा पथ से जुड़ा कुशहरिया व मछनहटा गांव संवाद सूत्र दुर्गावती स्थानीय प्रखंड
स्थानीय प्रखंड क्षेत्र स्थित ग्राम कुशहरिया जाने वाली सड़क 47 लाख रुपए से पक्की बनेगी एवं ग्राम मछनहटा को जाने वाली सड़क की मरम्मतीकरण 57 लाख रुपये से कराई जाएगी। दोनों ही गांव की सड़कों का शिलान्यास विधायक अशोक कुमार सिंह न े किया। इसके पूर्व ग्राम कुशहरिया के लोगों का बाहर आना जाना कच्ची सड़क के माध्यम से होता था। कुशहरियां की सड़क का निर्माण मुख्यमंत्री ग्राम संपर्क योजना से एवं मछनहटा गांव की सड़क का मरम्मतीकरण ग्रामीण कार्य विभाग द्वारा किया जाएगा। जानकारी के अनुसार दुर्गावती हाटा पथ से कुशहरिया गांव तक 800 मीटर व दुर्गावती हाटा पथ से मछनहटा गांव तक दो किलोमीटर लंबाई में सड़क निर्माण कार्य शुरू हुआ। विधायक ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच ग्रामीणों के साथ भूमि पूजन के बाद नारियल फोड़ दोनों गांव की सड़क निर्माण का कार्य शुरु कराया। इस खुशी के मौके पर ग्रामीणों ने एक दूसरे को मिठाईयां खिलाई। समारोह में विधायक अशोक कुमार सिंह ने कहा कि गांव के लोग वर्षों से पक्की सड़क बनाने की मांग कर रहे थे। सड़क बनने के बाद अब दोनों गांव दुर्गावती हाटा पथ से जुड़ जाएंगे। बारिश के मौसम में ग्रामीणों को अपना चप्पल जूता हाथ में लेकर बाहर जाना पड़ता था। मछनहटा गांव की सड़क दो दशक पूर्व बनी थी । जिसका नामोनिशान नहीं था। गांव के लोग बरसात के मौसम में भी दो पहिया व चार पहिया वाहनों से सफर कर सकेंगे। इस दौरान मौके पर प्रखंड अध्यक्ष प्रमोद मिश्रा, पंचायत अध्यक्ष मुरारी पासवान, बुद्धराम जी, मुखिया प्रतिनिधि अरुण कुमार बिद, अरविद सिंह, राम नाथ बिद, विजय सिंह, हरिद्वार बिद, अवधेश पासवान, उदल पासवान, उमेश सिंह, गुलाब साह, शिवशंकर साह, नरेंद्र बिन्द, कमला यादव सहित कई उपस्थित रहे ।