आरक्षण की मांग को लेकर राजद कार्यकर्ताओं ने दिया धरना
राष्ट्रीय जनता दल की जिला इकाई द्वारा प्रदेश नेतृत्व राजद के निर्देशानुसार आरक्षण की मांगों को लेकर शुक्रवार को समाहरणालय के समक्ष एक दिवसीय धरना दिया गया।
राष्ट्रीय जनता दल की जिला इकाई द्वारा प्रदेश नेतृत्व राजद के निर्देशानुसार आरक्षण की मांगों को लेकर शुक्रवार को समाहरणालय के समक्ष एक दिवसीय धरना दिया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अजीमुद्दीन अंसारी व संचालन भोलानाथ सिंह ने किया। वक्ताओं ने कहा कि देश में भाजपा के शासनकाल में आरएसएस की संयुक्त रणनीति के द्वारा आरक्षण व्यवस्था को खत्म किया जा रहा है। देश विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है। विश्व में सबसे बड़ा संविधान भारत का है। देश की आजादी के बाद बाबा साहब अंबेडकर ने देश में सामाजिक, शैक्षणिक पिछड़ापन एवं गैर बराबरी प्रतिनिधि शून्यता को समाज से मिटाने के लिए इसके सर्वप्रथम विचार किया और यह व्यवस्था लागू हुई। कार्यकर्ताओं ने सौ में नब्बे शोषित हैं नब्बे भाग हमारा है का नारा देते हुए आरक्षण की मांग किए। इस मौके पर चंद्रमोहन पाल, पूर्व विधायक रामचंद्र सिंह यादव, डॉ. पुनीत कुमार, रणविजय बहादुर सिंह, सच्चिदानंद सिंह, लोरिक यादव, बबन लाल श्रीवास्तव, खखनू तिवारी, बनारसी सिंह यादव, नंद कुमार सिंह, बिरजू सिंह पटेल, सत्येंद्र नारायण सिंह, छेदी यादव, सिद्देश्वर कुशवाहा, अवधेश कुशवाहा सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता शामिल थे।