Move to Jagran APP

सूबे में अमन-चैन सुशासन के संकल्प का परिणाम : डीजीपी

बिहार में स्वतंत्र होकर पुलिस को काम करने का मिला है मौका संवाद सहयोगी मोहनियां मंगलवार को भगवानपुर प्रखंड के प्रवरा पहाड़ी पर स्थित देश के प्राचीनतम माता मुंडेश्वरी मंदिर के नीचे परिसर में आयोजित जल जीवन हरियाली जागरूकता कार्यक्रम में खराब मौसम के बावजूद काफी भीड़ थी।

By JagranEdited By: Published: Tue, 17 Dec 2019 04:56 PM (IST)Updated: Tue, 17 Dec 2019 04:56 PM (IST)
सूबे में अमन-चैन सुशासन के संकल्प का परिणाम : डीजीपी
सूबे में अमन-चैन सुशासन के संकल्प का परिणाम : डीजीपी

मंगलवार को भगवानपुर प्रखंड के प्रवरा पहाड़ी पर स्थित देश के प्राचीनतम माता मुंडेश्वरी मंदिर के नीचे परिसर में आयोजित जल  जीवन हरियाली जागरूकता कार्यक्रम में खराब मौसम के बावजूद काफी भीड़ थी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को सुनने के लिए दूर-दूर से लोग आए हुए थे। इस मौके पर सभा को संबोधित करते हुए सूबे के पुलिस महानिदेशक गुप्तेश्वर पांडेय ने लोगों से मुख्यमंत्री के जल जीवन हरियाली के संकल्प को सफल बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि बिहार में आज सर्वत्र अमन-चैन और सामाजिक सौहार्द है। यह सुशासन के संकल्प का परिणाम है। पुलिस को स्वतंत्र होकर काम करने का मौका मिला है। पुलिस महकमे को संसाधनों से लैस किया जा रहा है। बड़े पैमाने पर महिला सिपाहियों की नियुक्ति हुई है। जो नारी सशक्तिकरण के क्षेत्र में बड़ा कदम है। देश के अन्य राज्यों के डीजीपी मित्रों से उनकी बात होती है। सब लोग बिहार में  पुलिस को काम करने की मिली स्वतंत्रता की तारीफ करते हैं। किसी भी अपराधी को छोड़ने के लिए कहीं से दबाव नहीं आता। कानून का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई हो रही है। रसूख वाले लोग भी गलत काम करने पर जेल की हवा खा रहे हैं। मुख्यमंत्री द्वारा सामाजिक समरसता का संकल्प समाज में जादू की तरह काम किया है। आज कहीं भी सांप्रदायिक माहौल नहीं बिगड़ता। शराबबंदी के कारण समाज में खुशहाली आई है। माताओं और बहनों की आवाज पर मुख्यमंत्री ने बिहार में शराबबंदी को लागू किया। उनके द्वारा भी कैमूर में बैठक कर लोगों से शराब का सेवन न करने व शराब धंधेबाजों के खिलाफ अभियान चलाने का आग्रह किया गया था। जिसे लोगों ने स्वीकार किया। सभा में काफी संख्या में जिले की माताएं और बहनें जुटी थीं। सब ने सरकार के इस निर्णय की मुक्त कंठ से प्रशंसा की। आज किसी के अंदर हिम्मत नहीं है जो  शराब पीकर चौक चौराहे पर गुंडागर्दी करें। चोरी छुपे शराब कारोबार करने वालों को पकड़ने के लिए पूरी मशीनरी लगी हुई है। पकड़े जाने पर लोग जेल जा रहे हैं। विकास पुरुष नीतीश कुमार ने सूबे के विकास के लिए जो भी संकल्प लिया उससे समाज में बड़ा बदलाव आया है। हर जिले में जाकर लोगों को अभियान की सफलता में भागीदार बनने के लिए जागरूक कर रहे हैं। जल जीवन हरियाली कार्यक्रम बिहार वासियों के लिए वरदान साबित होगा। पर्यावरण है तो जीवन है। जल और हरियाली नहीं रहेगी तो जीवन नहीं बचेगा। सब लोग मुख्यमंत्री के संकल्प को साकार करने में सहयोगी बनें। समाज में भाईचारा का माहौल खराब न होने दें। गलत लोगों के बारे में पुलिस को गुप्त सूचना दें। सूचना देने वालों का नाम गुप्त रखा जाएगा।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.