Move to Jagran APP

देवी जागरण में पूरी रात मां की भक्ति में डूबे रहे श्रद्धालु

रामगढ़ का सुपर बाजार में रविवार की रात देवी जागरण का आयोजन किया गया। दुर्गा पूजा के उपलक्ष्य में आयोजकों द्वारा देवी जागरण का भव्य आयोजन किया गया था।

By JagranEdited By: Published: Tue, 23 Oct 2018 12:02 AM (IST)Updated: Tue, 23 Oct 2018 12:02 AM (IST)
देवी जागरण में पूरी रात मां की भक्ति में डूबे रहे श्रद्धालु
देवी जागरण में पूरी रात मां की भक्ति में डूबे रहे श्रद्धालु

रामगढ़ का सुपर बाजार में रविवार की रात देवी जागरण का आयोजन किया गया। दुर्गा पूजा के उपलक्ष्य में आयोजकों द्वारा देवी जागरण का भव्य आयोजन किया गया था। जिसमें भोजपुरी की देश में पहचान दिलाने वाले मुख्य कलाकार गोपाल राय के साजबाज ने रामगढ़ को पूरी तरह से भक्ति के सागर में डूबो दिया। कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत होने से पहले जिले के जाने माने व्यवसायी तरूण ¨सह द्वारा फीता काटकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया। जो मां भारती पूजा समिति के अध्यक्ष भी है।गोपाल राय के रेलिया बैरन पिया को लियो जाय रे.. कवन सवतिया के पिया आदि गीतों पर दर्शक झूमते रहे। इसके बाद बिहारी अस्मिता की रक्षा पर राज ठाकरे पर प्रहार- पूरा देश के हउवे मुंबई, तोहरा बाप के ना गीत पर पूरा माहौल भारत मां के जयकारे से गूंज उठा। दहेज प्रथा पर आधारित गीत भले जमाना देई गारी, बेटी रखती तोहके कुंवार की लोगों ने खूब प्रशंसा की। नृत्यांगना हीना रानी के भोजपुरी गीत, बंद बोतल शराब को फोड़ दुंगी ने महफिल में बैठे लोगों को झूमा दिया। प्रियंका सिवानी ने अधजल में नइया ,मोरी मइया कोई खेवइया नइखे लोगों को खूब भाया। इस दौरान राधा रानी व हीना रानी के भोजपुरी गीत व निर्गुण को भी लोगों ने पसंद किया। सभी मंचासीन कलाकारों को न्यू कामना ट्रैक्टर एजेंसी के मालिक तरूण ¨सह द्वारा अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया।मां भारती पूजा समिति के पदाधिकारी डब्बू तिवारी, मुनेन्द्र गुप्ता, छोटन ¨सह, बिट्टू तिवारी, पपन जायसवाल, जितेंद्र तिवारी, डॉ आर के ओझा, डॉ आर एन मदेशिया, संजय तिवारी, अशोक यादव, चंदन चौबे, राकेश तिवारी, संतोष तिवारी, पप्पू ¨सह, ब्रजेश ¨सह,लक्ष्मी अग्रहरी, करमुला कवि,हलचल ¨सह, बंटी ¨सह, सहित कई लोगों ने कार्यक्रम की सफलता को ले महती भूमिका निभाई। कार्यक्रम के दौरान विधायक अशोक कुमार ¨सह, ओमप्रकाश तिवारी, उदय यादव अधिवक्ता मिथलेश ¨सह, ढोढ़ा ¨सह, जगदानंद ¨सह राठौर, दीपक तिवारी, सहित काफी संख्या में श्रोता पूरी रात जग कर गीत संगीत का भरपूर आनंद लिए।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.