गायत्री महायज्ञ में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़
कैमूर। प्रखंड मुख्यालय स्थित गोड़सरा पोखरा पर आयोजित पांच दिवसीय गायत्री महायज्ञ में श्रद्धालुओं की भ
कैमूर। प्रखंड मुख्यालय स्थित गोड़सरा पोखरा पर आयोजित पांच दिवसीय गायत्री महायज्ञ में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। जलभरी यात्रा के बाद शांति कुंज हरिद्वार से आई प्रज्ञा पुराण की टोली ने शुक्रवार को बने हवनकुंड पर दंपती परिवार द्वारा हवन कराया गया। यज्ञ मंडप में बने 24 कुंड को इलाके के कई परिवार द्वारा लेकर घी की आहूति दी गई। इस दौरान हवन की खुशबू से पूरा परिवेश भक्तिमय बन गया। पोखरे के ¨पड पर बनाए गए इन हवन कुंडों पर लोग पीला वस्त्र धारण कर बैठकर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन कर रहे थे। जितने पुरूष उससे अधिक महिलाएं इस पावन पुराण प्रज्ञा गायत्री महायज्ञ में हिस्सा ली। सुबह से शाम तक गायत्री मंत्रोच्चार के साथ हवन व पूजा किया गया। हरिद्वार से आई गायत्री पीठ की टोली नायक संदीप पांडेय, सहायक टोली नायक हरिशंकर, गायक अमर ज्योति वादक मंचित गोहे व रमेश द्वारा संगीतमयी कथा का रसपान भी भक्तों को कराया गया। इस दौरान गायत्री परिवार के डा. सतीशचंद्र ¨सह, डा. भरत मिश्रा, ददन ¨सह, दिनेश वर्मा, रामचेला ¨सह, अशोक ¨सह, जयप्रकाश जायसवाल, मुन्ना जायसवाल, सुरेश प्रजापति, अशोक चौधरी, जोमी ¨सह विजय शंकर तिवारी आदि लोग हवनकुंड में सपरिवार सकला दिए। इस मौके पर कई अन्य गायत्री परिवार के सदस्यों ने इस गायत्री महायज्ञ के सफल संचालन में अपना अहम योगदान दिया।बाहर से आने वाले भक्तों को शांति कुंज हरिद्वार से आईं पुस्तकों को स्टाल लगाकर वितरित किया गया।