चिकित्सकों की सुरक्षा के लिए रेडक्रॉस ने दिया सैनिटाइजर
कैमूर। भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी शाखा भभुआ की ओर से कोरोना की जंग में सेवा दे रहे चिकित्सा दलों की सुरक्षा के लिए दो सौ लीटर सैनिटाइजर दान दिया गया।
कैमूर। भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी शाखा भभुआ की ओर से कोरोना की जंग में सेवा दे रहे चिकित्सा दलों की सुरक्षा के लिए दो सौ लीटर सैनिटाइजर दान दिया गया। डीएम सह अध्यक्ष रेडक्रॉस जिला शाखा डॉ. नवल किशोर चौधरी के कार्यालय कक्ष में रेडक्रॉस के चेयरमैन डा. रामेश्वर प्रसाद सिंह, सचिव प्रसून कुमार मिश्र एवं कोषाध्यक्ष प्रेम प्रकाश पांडेय ने सैनिटाइजर सिविल सर्जन डॉ. अरुण कुमार तिवारी को सौंपा। इस अवसर पर डीएम ने कहा कि रेडक्रॉस विश्व मानवता की सेवा एवं सहायता में अग्रणी है। चिकित्सा दलों के लिए सैनिटाइजर उपलब्ध कराने के लिए उन्होंने जिला शाखा प्रबंध समिति और सभी सदस्यों को धन्यवाद दिया। सिविल सर्जन ने रेडक्रॉस से चिकित्सा कर्मियों के लिए सैनिटाइजर, मास्क आदि आवश्यक वस्तुएं अतिरिक्त मात्रा में उपलब्ध कराने का अनुरोध किया। चेयरमैन ने जानलेवा कोरोना महामारी से लोगों की रक्षा के लिए चिकित्सकों और चिकित्सा कर्मियों द्वारा किए जा रहे ऐतिहासिक प्रयत्नों की सराहना करते हुए रेडक्रॉस की ओर से हरसंभव सहयोग का वादा किया। इस अवसर पर प्रदेश प्रतिनिधि छोटेलाल शुक्ल, प्रबंध समिति सदस्य गोपाल प्रसाद, अनिल तिवारी, रवि कुमार सिंहा, अभिषेक कुमार सिंह तथा जितेंद्र उपाध्याय, काशीनाथ मिश्र, देवलाल पासवान, अरुण उपाध्याय, प्रमोद कुमार आदि उपस्थित थे।