छठवें दिन स्वास्थ्य कर्मियों ने किया कार्य बहिष्कार
न का भुगतान नहीं हो पाता है। बिहार चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के अंतर्गत संचालित महिला उपसमिति द्वारा लंबित बकाया वेतन का भुगता
बिहार राज्य चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ प्रखंड शाखा मदनपुर के नेतृत्व में स्वास्थ्य कर्मचारियों ने शुक्रवार को छठवें दिन भी कार्य का बहिष्कार किया। सभी कर्मी वेतन नहीं तो काम नहीं के नारे लगा रहे थे। प्रखंड मंत्री बृजनंदन सिंह ने बताया कि छह माह से वेतन नहीं मिलने से भुखमरी की स्थिति उत्पन्न हो गयी है। समय पर वेतन नहीं मिलता है। जबकि ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था के संचालन में स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता की अहम भूमिका होती है। विगत कई वर्षा से शीर्ष 2211 में पर्याप्त आवंटन उपलब्ध नहीं होने के कारण प्रत्येक माह समय पर वेतन का भुगतान नहीं हो पाता है। बिहार चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के अंतर्गत संचालित महिला उपसमिति द्वारा लंबित बकाया वेतन का भुगतान एवं जिदा रहने के संवैधानिक अधिकारों के रक्षा को ले वेतन नहीं तो काम नहीं के सिद्धांत पर आठ मार्च से अपनी उपस्थिति बना कर कार्य बहिष्कार करने का निर्णय लिया है। इस मौके पर कर्मचारी विकेश कुमार सिंह, देवकुमार सिंह, लालदेव रिकियासन, रामसरुप भुइयां, सुनील सिंह, वैजनाथ प्रसाद, मुनी खल्को, रम्या कुमारी, पुष्पा तिर्की, संजू प्रसाद, अर्चना कुमारी, कल्याणी कुमारी, कमला कुमारी, संध्या कुमारी, मार्चिना टूडू सहित शामिल रहे।