Move to Jagran APP

रामगढ़ में 12 किलोमीटर लंबी शेाभायात्रा

रामगढ़ में शनिवार को भव्य शोभा यात्रा निकली। जो अबतक की शोभा यात्रा पर भारी पड़ गई। राष्ट्रीय ध्वज व भगवा झंडा व पताके से सजा बाइक जुलूस सर्वप्रथम भारत पेट्रोल पंप के पास गया।

By JagranEdited By: Published: Sat, 13 Apr 2019 09:27 PM (IST)Updated: Sat, 13 Apr 2019 09:27 PM (IST)
रामगढ़ में 12 किलोमीटर लंबी शेाभायात्रा
रामगढ़ में 12 किलोमीटर लंबी शेाभायात्रा

रामगढ़ में शनिवार को भव्य शोभा यात्रा निकली। जो अबतक की शोभा यात्रा पर भारी पड़ गई। राष्ट्रीय ध्वज व भगवा झंडा व पताके से सजा बाइक जुलूस सर्वप्रथम भारत पेट्रोल पंप के पास गया। वहां से पुलिस प्रशासन की देखरेख में यह शोभायात्रा मां छेरावरी धाम के लिए प्रस्थान की। इस दौरान भारत माता व वंदेमातरम का जयघोष भी होता रहा। एक ही नारा एक ही नाम जय श्रीराम का उद्घोष हो रहा रहा था। बाजार होते हुए यह शोभायात्रा अंकोढ़ी शिवमंदिर के पास पहुंची। वहां से दुर्गा चौक होते हुए देवहलियां मार्ग के रास्ते छेरावरी धाम के लिए निकली। एक हजार बाइक पर सवार युवकों का जोश देखते ही बन रहे थे। इस शोभा यात्रा के दौरान लोगों ने अस्त्र शस्त्र का भी प्रदर्शन किया। रामभक्तों की टोली के जोश व जज्बा देख लोग अपने अपने घरों के छतों से फुलों की बारिश भी कर रहे थे। इस दौरान डहरक व सहुका के पास स्वयंसेवी लोगों द्वारा फल व शरबत का इंतजाम किया गया था। लोगों की गाड़ी रोक-रोक शरबत व ठंडई दे रहे थे। 12 किलोमीटर की लंबी इस शोभा यात्रा में पांच हजार से अधिक लोगों ने हिस्सा लिया। गाजेबाजे व नाचते गाते यह शोभा यात्रा जैसे ही मां छेरावरी धाम में पहुंची वैसे ही मां के जयकारे से पूरा परिवेश गुंजायमान हो उठा। वहां मां के दर्शन के बाद राम भक्तों को स्वयंसेवी लोगों ने शरबत व मिष्ठान से इन राम भक्तों का हलक तर कराया व मां छेरावरी देवी का प्रसाद दिया। शोभा यात्रा के अध्यक्ष पवन गुप्ता, उपाध्यक्ष शांति प्रकाश, सचिव अनिकेत वर्मा, कोषाध्यक्ष विटु तिवारी, अंतिम सिंह, कुंदन सिंह, गोलू सिंह, दीपक तिवारी, दिनेश तिवारी, सुशील चौधरी, पंकज सिंह, अरविद सिंह, सोनू गुप्ता, शंकर सिंह, ओमप्रकाश सिंह, वीरेंद्र तिवारी, रामनिवास राम, अखिलेश मुसहर, मिथलेश राय, अखिलेश राम, सुजित सेठ, चंदन चौबे, राहुल सिंह, अमरकांत सिंह,संजय सिंह, आनंद पाण्डेय, अशोक तिवारी, दिनेश कुमार ,पप्पू सिंह सहित कई लोगों ने इस कार्यक्रम के दौरान बढ़चढ़कर हिस्सा लिया।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.