मां काली स्थित परिसर में अखंड रामचरितमानस पाठ शुरू
प्रखंड मुख्यालय के समीप स्थित माता काली मंदिर परिसर में मंगलवार को अखंड रामचरितमानस पाठ क
प्रखंड मुख्यालय के समीप स्थित माता काली मंदिर परिसर में मंगलवार को अखंड रामचरितमानस पाठ का आयोजन किया गया। अखंड रामचरितमानस पाठ के आयोजक भगवानपुर अंचल के अंचल गार्ड बताए जाते हैं। जिसमें आम लोगों के सहयोग से अखंड रामचरितमानस पाठ का आयोजन किया गया है। अखंड रामचरितमानस पाठ के यजमान राम एकबाल पांडेय व उनकी पत्नी नयनतारा देवी हैं। रामचरितमानस पाठ में मुख्य रूप से तत्पर रहने वालों में श्यामा कांत पांडेय, अशोक कुमार ¨सह, रामेश्वर ¨सह, जमुना पांडेय के अलावा गुड्डू चौरसिया बताए जाते हैं। बताया जाता है कि मानस पाठ का पूजन पाठ राम नगीना पांडेय, देवेंद्र पांडे आदि ब्राह्मणों के द्वारा किया जा रहा है जो बुधवार के दिन समाप्ति के बाद प्रसाद वितरण और भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा। बता दें कि अखंड रामचरितमानस पाठ होने से प्रखंड, अंचल व थाना आदि परिसर भक्तिमय हो गया है।