जयंती पर याद किए गए राजीव गांधी
पेज पांच- संवाद सूत्र रामगढ़ प्रखंड मुख्यालय स्थित सीता स्वंयवर वाटिका में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की एक बैठक हुई। जिसमें पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की जयंती मनाई गई। लोगों ने उनके तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके व्यक्ति
प्रखंड मुख्यालय स्थित सीता स्वयंवर वाटिका में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। जिसमें पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की जयंती मनाई गई। लोगों ने उनके तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके व्यक्तित्व व कृतित्व को याद किया तथा उनके द्वारा बनाई गई नीतियों व सिद्धांतों को अपनाने पर बल दिया गया। जयंती समारोह की अध्यक्षता प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष मदन तिवारी तथा संचालन ओंकार तिवारी ने किया। इस दौरान कांग्रेस पार्टी के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी परशुराम तिवारी, देवेंद्र नरायण सिंह, जनार्दन यादव, मुन्ना सिंह, वंदे तिवारी, अवधेश तिवारी सहित अन्य उपस्थित थे।