रालोसपा ने मनाया विरोध दिवस, सीएम का पुतला फूंका
रविवार को राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने विरोध दिवस मनाते हुए नगर के चांदनी चौक पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला दहन किया।
रविवार को राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने विरोध दिवस मनाते हुए नगर के चांदनी चौक पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला दहन किया। रालोसपा के प्रदेश महासचिव वीरेंद्र कुमार ¨सह ने कहा कि शनिवार को राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के बैनर तले कुशवाहा महासभा द्वारा पटना में शांतिपूर्वक आक्रोश मार्च निकाला गया था। इस दौरान पुलिस ने बर्बरता पूर्वक कार्यकर्ताओं पर लाठियां बरसाई। जो काफी ¨नदनीय है। दिन प्रतिदिन बिहार में पुलिस का अत्याचार बढ़ता जा रहा है। मुख्यमंत्री द्वारा केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री उपेंद्र कुशवाहा को नीच कहकर संबोधित किया गया था। जिसके विरोध में कैमूर जिला में रविवार को विरोध दिवस मनाते हुए विरोध प्रदर्शित किया गया। पुतला दहन कार्यक्रम में इंद्रजीत राम, अयोध्या ¨सह, राकेश ¨सह, भरत प्रसाद गुप्ता, बब्बन ¨सह, जयपति ¨सह, संतोष कुमार रावत, आलोक कुमार, अर¨वद कुमार ¨सह, शोभनाथ ¨सह, जितेंद्र कुमार, बंगाली पासवान, दीनदयाल ¨सह, सुदामा राम, कृपा शंकर ¨सह, रमेश ¨सह इत्यादि शामिल रहे।