रामनवमी शोभायात्रा निकलते ही विद्युत आपूर्ति हुई बाधित
भभुआ नगर में शनिवार को दोपहर बाद रामनवमी की शोभायात्रा निकलते ही विद्युत आपूर्ति पूरी तरह बाधित कर दी गई। नगर के किसी भी वार्ड में बिजली आपूर्ति नहीं हुई।
भभुआ नगर में शनिवार को दोपहर बाद रामनवमी की शोभायात्रा निकलते ही विद्युत आपूर्ति पूरी तरह बाधित कर दी गई। नगर के किसी भी वार्ड में बिजली आपूर्ति नहीं हुई। बता दें कि रामनवमी शोभायात्रा के दौरान नगर की सड़कों पर आकर्षक झांकी निकलती है। जिसमें काफी ऊंचे -ऊंचे झंडा का उपयोग युवा करते हैं। इसके अलावा वाहनों के छत पर बैठ कर भी कई युवा नाचते हैं। जिसके चलते तारों से स्पर्श होने या गिरने से दुर्घटनाओं की आशंका भांप बिजली विभाग द्वारा विद्युत आपूर्ति पूरी तरह बाधित कर दी जाती है। लेकिन बिजली आपूर्ति रोकने के बाद भी किसी के द्वारा कोई आपत्ति नहीं जताई गई। क्योंकि नगर के सभी वार्ड के लोग भगवान राम की शोभायात्रा को देखने के लिए देर शाम तक नगर की सड़कों पर ही रहते हैं। जब शोभायात्रा समाप्त हो गई तो लगभग आधा घंटा बाद बिजली आपूर्ति चालू कर दी गई। जिसके बाद लोग अपने घरों में पानी व अन्य कार्य कर सके। बिजली कटी रहने के कारण घर में मौजूद बुजुर्ग लोगों को गर्मी के चलते परेशानी हुई। लेकिन बिजली के आने के बाद सभी लोगों को गर्मी से निजात मिल गई।