लॉकडाउन को सफल बनाने के लिए पुलिस ने तेज की गश्ती
कैमूर। कोरोना वायरस की रोकथाम को लेकर जिला सहित प्रखंड स्तरीय प्रशासन भी सख्त है। रामपुर प्रखंड में प्रशासन की सख्ती से लॉकडाउन अब सफल होता दिख रहा है।
कैमूर। कोरोना वायरस की रोकथाम को लेकर जिला सहित प्रखंड स्तरीय प्रशासन भी सख्त है। रामपुर प्रखंड में प्रशासन की सख्ती से लॉकडाउन अब सफल होता दिख रहा है। सीओ भरत भूषण सिंह व बेलांव थानाध्यक्ष सुहैल अहमद ने बेलांव बाजार में लोगों को शरीरिक दूरी बनाकर दुकान पर जाने की सलाह दी। साथ ही भीड़ नहीं करने की बात कही। वहीं बिना कार्य से घूमने वालों को डांट फटकार भी लगाई। थानाध्यक्ष ने बताया कि लॉकडाउन को लेकर पुलिस गंभीर है। क्षेत्र में लगातार गश्ती हो रही है। लोगों को घर में रहने की सलाह दी जा रही है। कुछ लोग लॉकडाउन का लगातार उल्लघंन कर रहे हैं। चेतावनी देकर उन्हें छोड़ दिया जा रहा है लेकिन अब ऐसे लोगों को बख्शा नहीं जाएगा।