किसानों को धान खरीद का 48 घंटे में करें भुगतान : सचिव
किसानों को धान खरीद का 4
धान खरीदारी को लेकर खाद्य सचिव पंकज पाल व रचना पाटिल ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिग के माध्यम से जिले के पदाधिकारियों से कई जानकारी ली। किसानों के धान खरीदारी को लेकर कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निबंधित किसानों से ही धान की खरीदारी की जाएगी। वीडियो कॉन्फ्रेंसिग के संबंध में जानकारी देते हुए जिला सहकारिता पदाधिकारी रामाश्रय राम ने बताया कि खाद्य सचिव ने धान खरीदारी के लिए किसानों के निबंधन कराए जाने की आवश्यकता बताई। उन्होंने कहा कि किसानों का धान नेशनल पोर्टल के आधार पर ही खरीदा जाएगा। ताकि किसी प्रकार की गड़बड़ी की आशंका नहीं रहे। इसके अलावा सभी विषयों को निर्देशित किया गया कि प्रत्येक पैक्स में कम से कम सात की संख्या में किसानों का निबंधन कराया जाए। साथ ही उनके जांच के सत्यापन का कार्य पूरा करें। खाद्य सचिव ने निर्देश दिया कि किसानों द्वारा खरीदे गए धान का भुगतान हर हाल में 48 घंटे में किया जाए। खाद्य सचिव ने जिले के पदाधिकारियों से कहा कि जिले के पैक्सों में शीघ्र ही धान की खरीदारी को गति प्रदान की जाए। इस संबंध में जिला सहकारिता पदाधिकारी ने बताया कि कैमूर जिले के कई पैक्सों में धान की खरीदारी शुरू कर दी गई है।